आपके भी बड़े काम के हैं ये तीन मोबाइल ऐप्स

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। मोबाइल से अब ऐसा लगाव हो गया है कि कई लोगों के लिए 10 मिनट भी मोबाइल से दूर रहना मुश्किल भरा होता है। इसका कारण ये भी है कि हर दिन बदलती तकनीक के दौर में मोबाइल सिर्फ कॉल या मैसेज करने तक सीमित नहीं है, उससे हम अपनी जरूरत के कई अहम काम भी निपटाते हैं।

 

स्मार्टफोन के लिए आज कई तरह के एप्लीकेशन्स उपलब्ध हैं जो हमारे रोजमर्रा के कामों को भी आसान बना रहे हैं। सूचना और तकनीक से जुड़े से ऐप्स के बारे में आप अच्छे से जानते होंगे, आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप के बारे में बताएंगे जो तकनीक के साथ आपकी छोटी-मोटी जरूरतों को भी पूरा करते हैं।

 

डिजिटल स्केल ऐप्लीकेशन्स- आपका स्मार्टफोन एक स्केल की तरह भी काम कर सकता है। छोटी मोटी वस्तु का वजन तौलना हो तो आपका मोबाइल मदद कर सकता है। आपको प्ले स्टोर में मौजूद डिजिटल स्केल ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद वस्तु को मोबाइल पर रखकर उसका वजन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि वस्तु ज्यादा वजनदार न हो।

 

स्कैनर ऐप- किसी डॉक्यूमेंट को सॉफ्ट कॉपी की तरह उपयोग करने के लिए उसे स्कैन करने की जरूरत होती है। कई बार ऐसा परिस्थिति होती है कि हमारे पास स्कैनर सुविधा नहीं होती। ऐसे में हम फोन से फोटो क्लिक करके काम चलाते हैं। लेकिन इससे बेहतर ऑप्शन है कि स्कैनर ऐप डाउनलोड करके मोबाइल को स्कैनर की तरह उपयोग करें।

 

क्लॉनिंग एप्लीकेशन- इस एप्लीकेशन से किसी भी ऐप का डुप्लीकेट ऐप बना सकते हैं। डुप्लीकेट ऐप उन लोगों के लिए उपयोगी है जिनके सोशल मीडिया में एक से अधिक एकाउंट हैं। इसे डाउनलोड करके आप अलग-अलग एकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER