जानिए फेसबुक पर आईपीएल-11 का कौन सा खिलाड़ी रहा सबसे ज्यादा चर्चित

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

आईपीएल का 11 वां सीजन पूरा होने के बाद अब इसका खूमार भी उतरने लगा है। कई क्रिकेट फैंस के लिए आईपीएल किसी उत्सव से कम नहीं होता। आईपीएल का ऐसा क्रेज है कि मीडिया हो या सोशल मीडिया सब जगह इसी की चर्चा रहती है। इस बार भी सोशल मीडिया पर आईपीएल खूब हिट हुआ है। फेसबुक की लेटेस्ट रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है।

 

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने ने आईपीएल 2018 को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट  में आईपीएल के मैचों के दौरान सोशल मीडिया पर इससे संबंधित पोस्ट के आंकड़े दिये गए हैं। इस बार आईपीएल के आयोजन के दौरान इससे संबंधित करीब 42.5 करोड़ पोस्ट किए गए। इन पर लोगों ने कई कमेंट किए हैं। फेसबुक पर ये आईपीएल से संबंधित अब तक की सबसे ज्यादा पोस्ट हैं।

 

आईपीएल 2018 के दौरान जिस खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा पोस्ट की गई हैं उसका नाम है महेंद्र सिंह धोनी। धोनी के खेल और उनकी टीम को लेकर लोगों ने सबसे ज्यादा पोस्ट किए। फेसबुक पर धोनी के बाद दूसरे नंबर तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान रहे। मुंबई के इस खिलाड़ी को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। इनके दोनों खिलाड़ियों के अलावा सुरेश रैना, विराट कोहली, क्रिस गेल और रोहित शर्मा को लेकर भी काफी फेसबुक पोस्ट हुई है।

 

फेसबुक पर इस बार आईपीएल की जिस टीम की सबसे ज्यादा पोस्ट हुई वो चेन्नई सुपर किंग्स है। दो साल का प्रतिबंध झेल के इस बार आईपीएल में वापस लौटी चैन्नई की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला अपने नाम किया है। चैन्नई के बाद फेसबुक पर सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई और हैदराबाद की टीमों की हुई है।

 

आईपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए फेसबुक ने कई फीचर्स शुरू किए थे। फेसबुक आईपीएल फैंस को लगातार आने वाले मैचों की जानकारी दे रहा था। इसके साथ ही फेसबुक पर लेटेस्ट स्कोर की सुविधा भी थी। फेसबुक के इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीएल के फैंस अन्य खेलों से कम नहीं है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER