अपने डांस से सोशल मीडिया पर खलबली मचाने वाले शख्स की ये है हकीकत

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

हमारे देश में शादी या पार्टियां डांस के बिना अधूरी समझी जाती हैं। इनमें कुछ लोग तो बेहतरीन डांसर होते हैं और कुछ अपने डांस से हंसी मजाक का माध्यम भी बनते हैं। ये वही लोग होते हैं जो किसी की फिक्र किए बिना दिल से नाचते हैं। ऐसा ही एक डांस आजकल सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति स्टेज पर अपनी पत्नी के साथ डांस कर सबकी तालियां बटोर रहा है। दो दिन में ही ये डांस महा-वायरल हो गया है। हम बताते हैं आपको कि आखिर ये व्यक्ति हैं कौन।

 

ये शख्स खुदगर्ज फिल्म के ‘आप के आ जाने से’ गाने पर ऐसे मदमस्त नाच रहे हैं कि हर कोई इनके वीडियो का पसंद कर रहा है। तब इस गाने पर गोविंदा का डांस लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इन शख्स का डांस भी लोगों के सर चढ़ रहा है। इनके डांस स्टैप भी सच में काबिले तारीफ हैं। इसिलिए अब तक लाखों लोग इनके वीडियो को देश चुके हैं।

 

इनका पहला वीडियो तो जबदस्त हिट हुआ ही, इसके ठीक बाद चढ़ती जवानी तेरी चाल मस्तानी गाने में भी जनाब का डांस जमकर वायरल हो रहा है। साथ खड़ी उनकी पत्नी भी पति के डांस से काफी खुश नजर आ रही हैं। मोलमटोल कद काठी के व्यक्ति बिना किसी शर्म और हिचके के अपनी परफोर्मेंस दे रहे हैं। इनते दिलखुश इंसान के बारे में जानना तो बनता है।

 

ये जनाब हैं विदिशा, मध्य प्रदेश के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी। पेशे से संजीव एक प्रोफेसर हैं। भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के इलैक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट में तैनात हैं। उनका जो डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो उन्होंने अपने साले की शादी में 12 मई को किया था। जहां रिश्तेदारों ने इसकी रिकॉर्डिंग की।

 

ग्वालियर में शादी समारोह से ये डांस आज देश-दुनिया में पहुंच गया है। इस वीडियो के बाद संजीव सोशल मीडिया के साथ साथ मीडिया में भी लोकप्रिय हो गए हैं। इस डांस के बाद कई टीवी चैनलों को वो इंटरव्यू दे चुके हैं। इस डांस के बाद विदेशों से भी उनके जानने वाले उन्हें फोन कॉल कर रहे हैं। संजीव कहते हैं कि वो गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती के बड़े फैन हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER