ये है मोहब्बतें फेम टीवी एक्टर करण पटेल और उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने शनिवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता ने शनिवार सुबह बेटी को जन्म दिया। फिलहाल, पापा बनने कि खबर करण ने अब तक ऑफिशियली शेयर नहीं की है। लेकिन उनके फ्रेंड विकास कलंतरी ने एक फोटो पोस्ट करते हुए अंकिता और करण को इस बात की बधाई दीं। बताया जा रहा है कि उन्होनें बेटी का नाम मैहर रखा है।
रिपोर्ट की माने तो मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। करण और अंकिता ने अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबर ऑफिशियली अनाउंस नहीं की थी। वे किसी भी तरह का अनचाहा अटेंशन नहीं चाहते थे। हालांकि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर आखिर बाहर आ ही गई थी।

खतरों के खिलाड़ी में नज़र आएंगे करण पटेल
वर्कफ्रंट पर करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी स्टारर सीरियल ये है मोहब्बतें कुछ दिनों बाद जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। इस सीरियल ने करण को काफी फेम दिलाई। करण पटेल आने वाले साल में खतरों के खिलाड़ी में भी नज़र आने वाले है।
वहीं उनकी पत्नी टीवी एक्ट्रेस अंकिता की बात करें तो अंकिता ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। उन्होनें सजदा तेरे प्यार का, एक नई पहचान, विद्या एक किरण उम्मीद आदी में काम किया है।
वहीं फिल्म हम दो अंजाने, एक्शन जैक्सन और अकिरा में भी उन्होनें एहम रोल निभाए है।
फिलहाल करण और अंकिता के पैरेंट्स बनने की खबर उनके साथ-साथ फैंस के लिए बड़ी खुशी की बात है। उम्मीद है फैंस जल्द ही उनकी बेटी की तस्वीर देख सकेंगे।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

