टीवी की दुनिया में कब किसकी जोड़ी किसके साथ बन जाएँ ये कहना बड़ा मुश्किल है। अब क्या करे ये इंडस्ट्री ही ऐसी है, जहाँ दो कलाकार एक दूसरे के साथ काम करते करते दोस्त बन जाते है और फिर उनकी नजदीकियां बढ़ने लगती है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि ये दो प्रसिद्ध टीवी कलाकार भी आज कल एक दूसरे के साथ समय बिताने का एक मौका भी नहीं छोड़ते। दरअसल हम यहाँ ये रिश्ते है प्यार के शो में काम करने वाले लीड एक्टर और एक्ट्रेस की बात कर रहे है। अब अगर आपको लग रहा है कि हम यहाँ अबीर और मिष्टी की बात कर रहे है, तो आपको गलत लग रहा है।
ये दो प्रसिद्ध टीवी कलाकार साथ में जरूर बिताते है कुछ समय..
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हम अबीर और मिष्टी की बहन कुहू की बात कर रहे है। यानि शहीर शेख और कावेरी प्रियम के बारे में बात कर रहे है। जो इस शो में अबीर और कुहू का किरदार निभाते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि ये दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते है। यही वजह है कि शो के सेट पर भी इन दोनों को अक्सर अकेले में समय बिताते हुए देखा गया है। ऐसे में लोगों को तो यही लग रहा है कि इन दोनों के बीच यक़ीनन कुछ पक रहा है। वैसे भी दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी भी बेहद पसंद है। बता दे कि शहीर और कावेरी को जब भी समय मिलता है, तब वे एक दूसरे के साथ खूब मस्ती और बातें करते है।
https://www.instagram.com/p/BxK4bcKHj_v/
https://www.instagram.com/p/B57Oy2hnUCD/
https://www.instagram.com/p/B3aD9n2nhA4/
https://www.instagram.com/p/Bx2mny8nuA6/
https://www.instagram.com/p/Bx20RzWH5Vf/
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इन दोनों को अक्सर पार्टियों में एक दूसरे के साथ बातें करते हुए और हाथ में हाथ डाले घूमते हुए भी देखा गया है। बहरहाल ये सब देखने के बाद हर कोई यही अनुमान लगा रहा है कि इनके बीच अफेयर का दौर शुरू हो चुका है। हालांकि इससे पहले शहीर शेख का नाम कई प्रसिद्ध एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है, लेकिन इस बार इनका अफेयर क्या रंग लाता है ये देखना काफी दिलचस्प होगा। फ़िलहाल तो ये दो प्रसिद्ध टीवी कलाकार एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं गंवाते।


