करिश्मा कपूर ने शेयर की सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर, अपनी आइब्रो को लेकर कही यह बात

करिश्मा कपूर ने शेयर की

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नब्बे के दशक की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। हालांकि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर है, लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड पार्टियों में नजर आती ही रहती है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक करिश्मा कपूर की बात क्यों कर रहे है। दरअसल बात ये है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर करिश्मा कपूर ने शेयर की है। यह नब्बे के दशक की तस्वीर है। जिसमें करिश्मा काफी छोटी दिख रही है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह तस्वीर करीब सताईस साल पुरानी है।

करिश्मा कपूर ने शेयर की

करिश्मा कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर.. 

वही इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा कपूर ने आइब्रो को लेकर भी एक खास बात कही है। उन्होंने लिखा है कि आइब्रो गेम स्ट्रांग, जब वह अठारह साल की थी। ऐसे में करिश्मा की बेहद करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा है कि यह आइब्रो उनकी तरह ही है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि इस तस्वीर में करिश्मा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है। हालांकि उनकी खूबसूरती आज भी कम नहीं हुई है, लेकिन नब्बे के दशक में हर कोई उनकी खूबसूरती की मिसाल देता था।

https://www.instagram.com/p/B6AFR0ilymG/

यही वजह है कि करिश्मा कपूर नब्बे के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और ज्यादा फ़िल्में करने वाली एक्ट्रेस में से एक थी। मगर वो कहते है न कि समय के साथ साथ सब कुछ बदल जाता है। यानि कल तक करिश्मा कपूर का दौर था। तो वही अब दूसरी एक्ट्रेस का दौर है। यही तो समय का दस्तूर है। वैसे सोशल मीडिया पर जो तस्वीर करिश्मा कपूर ने शेयर की है, आप उसकी एक झलक यहाँ देख सकते है। दोस्तों आपको उनकी यह तस्वीर कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
करिश्मा कपूर ने शेयर की सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर, अपनी आइब्रो को लेकर कही यह बात  Youth Express
Article Name
करिश्मा कपूर ने शेयर की सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर, अपनी आइब्रो को लेकर कही यह बात Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर नब्बे के दशक की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है। हालांकि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से दूर है, लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड पार्टियों में नजर आती ही रहती है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक करिश्मा कपूर की बात क्यों कर रहे है। दरअसल बात ये है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर करिश्मा कपूर ने शेयर की है। यह नब्बे के दशक की तस्वीर है। जिसमें करिश्मा काफी छोटी दिख रही है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह तस्वीर करीब सताईस साल पुरानी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER