जल्दी ही पापा बनने वाले है टीवी एक्टर करण पटेल, खुद फैंस को दी यह बड़ी खुशखबरी

जल्दी ही पापा बनने वाले, टीवी एक्टर करण पटेल

टीवी एक्टर करण पटेल के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। बता दे कि करण पटेल ये है मोहब्बतें सीरियल में रमन का किरदार निभा रहे है। हालांकि अब यह शो जल्दी ही बंद होने वाला है। मगर इस शो से करण पटेल को काफी प्रसिद्धि और शोहरत मिली है। ऐसे में करण पटेल ने अपने निजी जीवन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। जी हां करण पटेल जल्दी ही पापा बनने वाले है। गौरतलब है कि करण ने अपने जन्म दिन के खास मौके पर यह खुशखबरी सब को दी है। बहरहाल करण पटेल की पत्नी अंकिता भार्गव इससे पहले भी अपने बच्चे को खो चुकी है। यही वजह है कि करण और उनकी पत्नी के यह खुशखबरी सच में काफी बड़ी है।

जल्दी ही पापा बनने वाले, टीवी एक्टर करण पटेल

जल्दी ही पापा बनने वाले है टीवी एक्टर करण पटेल..

वही अगर खबरों की माने तो दिसंबर महीने में अंकिता भार्गव और करण पटेल दोनों ही मम्मी पापा बन जायेंगे। दरअसल इससे पहले जब करण पटेल और उनकी पत्नी से बच्चे को लेकर बात की गई थी, तब दोनों ने इस बात पर चुप्पी साध ली थी। वो इसलिए क्यूकि करण और अंकिता चाहते थे, कि सही समय आने पर ही लोगों को इसके बारे में पता चले। बता दे कि करण इस बच्चे को लेकर काफी उत्साहित है। इस बारे में उनका कहना है कि समय के साथ साथ व्यक्ति सब कुछ सीख जाता है और पापा बनने के बाद उन्हें बच्चे को संभालने के लिए किसी तरह की तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वही अगर हम उनके काम की बात करे तो उनका सबसे प्रसिद्ध शो ये है मोहब्बतें अब जल्दी ही खत्म हो जाएगा। जिसके बाद करण पटेल कई नए शो और मूवी करने में व्यस्त हो सकते है। हालांकि करण पटेल इसके बाद किस शो या किस मूवी में नजर आने वाले है, इसका अभी तक पता नहीं चला है। मगर इतना जरूर तय है कि करण पटेल जल्दी ही पापा बनने वाले है। ऐसे में हम उम्मीद करते है कि उनका होने वाला बच्चा एकदम तंदरुस्त हो।

टीवी कलाकारों से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
जल्दी ही पापा बनने वाले है टीवी एक्टर करण पटेल, खुद फैंस को दी यह बड़ी खुशखबरी
Article Name
जल्दी ही पापा बनने वाले है टीवी एक्टर करण पटेल, खुद फैंस को दी यह बड़ी खुशखबरी
Description
टीवी एक्टर करण पटेल के बारे में तो आप सब बखूबी जानते ही होंगे। बता दे कि करण पटेल ये है मोहब्बतें सीरियल में रमन का किरदार निभा रहे है। हालांकि अब यह शो जल्दी ही बंद होने वाला है। मगर इस शो से करण पटेल को काफी प्रसिद्धि और शोहरत मिली है। ऐसे में करण पटेल ने अपने निजी जीवन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। जी हां करण पटेल जल्दी ही पापा बनने वाले है। गौरतलब है कि करण ने अपने जन्म दिन के खास मौके पर यह खुशखबरी सब को दी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER