वैसे तो टीवी की दुनिया में हर साल कई नए सीरियल्स का आगमन किया जाता है। मगर बहुत कम सीरियल ऐसे होते है, जो लोगो के दिल एक खास जगह बनाने में कामयाब हो पाते है। बहरहाल आज हम आपको ऐसे ही सीरियल्स के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने बहुत कम समय में दर्शको के दिल में एक खास जगह बना ली है। जी हां इन सीरियल्स के किरदार इनके डायलॉग्स लोगो को काफी पसंद आ रहे है। तो चलिए अब आपको इन सीरियल्स के बारे में विस्तार से बताते है।
बहुत कम समय में लोगो की पहली पसंद बन गए ये सीरियल..
1. ये रिश्ते है प्यार के.. सबसे पहले हम स्टार प्लस पर आने वाले शो की बात करते है। बता दे कि वैसे तो यह शो ये रिश्ता क्या कहलाता है शो का स्पिन ऑफ है। मगर आज के समय में यह शो टीवी पर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हो चुका है। यही वजह है कि इस शो की टीआरपी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
2. संजीवनी 2.. बता दे कि यह शो तो महज कुछ ही दिन पहले शुरू हुआ है। मगर फिर भी यह लोगो को काफी पसंद आ रहा है। अब जाहिर सी बात है कि इस सीरियल में सुरभि चंदना और मोहनीश बहल के इलावा बाकी किरदार भी बखूबी अपना कमाल दिखा रहे है। तो ऐसे में इसका कामयाब होना लाजिमी था।
3. बहु बेगम.. बता दे कि यह शो कलर्स टीवी पर आता है। यह शो अभी हाल ही में लांच किया गया था। बहरहाल यह सीरिया भी दर्शको को काफी पसंद आ रहा है।
हालांकि टीवी पर और भी ऐसे कई सीरियल्स है जिन्हे लोग देखना पसंद करते है। मगर ये तीन सीरियल्स ऐसे है जो बहुत कम समय में लोगो के फेवरेट बन चुके है। “अब इनमे से आपका सबसे फेवरेट शो कौन सा है, ये हमें बताना मत भूलियेगा।”




