इसमें कोई शक नहीं कि आज के जमाने में जिंदगी इतनी व्यस्त हो चुकी है, कि लोगो के पास खुद की तरफ ध्यान देने का भी समय नहीं होता। ऐसे में व्यक्ति केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी कई समस्याओ से घिर जाता है। बता दे कि कई बार व्यक्ति के रोजमर्रा के जीवन का तनाव उस पर इतना हावी हो जाता है कि वह डिप्रेशन का शिकार भी हो सकता है। बहरहाल अगर आप अपने डिप्रेशन को दूर भगाना चाहते है, तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। केवल कुछ आसान से उपायों को आजमाना है।
डिप्रेशन को दूर भगाना है तो आजमाएं ये उपाय..
1. गौरतलब है कि आयुर्वेद में अश्वगंधा को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। यह केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपकी डिप्रेशन की समस्या दूर हो सकती है।
2. इसके इलावा आप चाहे तो पुदीने का सेवन भी कर सकते है। दरअसल पुदीना दिमाग को शांत करने और तनाव दूर करने में काफी मददगार सिद्ध होता है। तो ऐसे में आप अपने खान पान में पुदीने को शामिल कर सकते है।
3. बता दे कि व्यायाम को डिप्रेशन दूर करने का सबसे बेहतरीन और आसान उपाय माना जाता है। दरअसल व्यायाम करने से शरीर में सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन्स का स्त्राव होता है। जो व्यक्ति के दिमाग को स्थिर रखने में मदद करते है। इसके साथ ही इससे व्यक्ति का मूड भी एकदम ठीक हो जाता है।
अब यूँ तो अगर आप डिप्रेशन को दूर भगाना चाहते है तो आप इन सब उपायों को आजमा सकते है। मगर यदि इसके बावजूद भी आपको कोई बदलाव न दिखे तो आपको यकीनन किसी अच्छे मनोचिकित्स्क की सलाह जरूर लेनी चाहिए। दोस्तों डिप्रेशन की समस्या को कभी खुद पर हावी न होने दे और अपने दिमाग को थोड़ी देर विश्राम की स्थिति में भी जरूर रखे।



