साउथ फिल्मों के सुपरस्टार यश ने हाल ही में अपनी बेटी आयरा का पहला जन्मदिन मनाया है। साउथ स्टार की बेबी आयरा का 1 दिसंबर को जन्मदिन था। खास बात ये है कि बेबी आयरा की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज इस वक्त सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने अपनी बेटी के पहले बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। खास बात ये है कि ये पार्टी बैंग्लुरू में रखी गई थी। इस पार्टी की थीम डिज्नीलैंड रखी गई थी।
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की ओर से रखी गई इस ग्रैंड पार्टी में कई नामी फिल्मी हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में बाहुबली फिल्म सीरीज के प्रोड्यूसर शोभु यायलगाड्डा समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। बेबी आयरा भी इस दौरान बेहद क्यूट लग रही थी। बेबी आयरा की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
फिल्म केजीएफ ने मचाई थी धूम
साउथ स्टार यश ने बीते साल अपनी फिल्म केजीएफ से काफी धूम मचाई थी। ये फिल्म कन्नड़ बॉक्स ऑफिस के अलावा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाने में कामयाब रही थी। खास बात ये है कि इस फिल्म ने ऐसे वक्त पर बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था जब शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने ज्यादा भाव दिया था और सिंबा और जीरो के बीच भी ये फिल्म सिल्वर स्क्रीन हिलाने में कामयाब हुई थी।
केजीएफ के सीक्वल में नज़र आएंगे संजय दत्त
इस फिल्म की सुपर सक्सेस के बाद मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल का भी एलान कर दिया था। अब इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। साउथ सुपरस्टार की फिल्म केजीएफ के सीक्वल को केजीएफ 2 के नाम से बनाया जा रहा है। इस फिल्म के सीक्वल में संजय दत्त भी नज़र आने वाले है। बीते दिनों इस फिल्म के मेकर्स ने संजू बाबा के बर्थडे पर उनका एक लुक भी रिवील कर दिया था। इसे लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा मचा था। ये फिल्म अभी भी शूटिंग फेज में है और इसे लेकर फिल्म मेकर्स समेत सिनेप्रेमी भी काफी एक्साइटेड हैं।