बॉलीवुड के कई ऐसे हीरो है जिन्होनें काफी कम फिल्में अब तक की है लेकिन उन्हें फिल्मों में देखने का क्रेज़ काफी ज्यादा है। आज हम बात कर रहे सुपर टेलेंटेड एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की जो इन दिनों अपनी नई फिल्म कमांडो 3 को लेक काफी वाह वाही लूट रहें हैं। आपको बता दें की विद्युत की डिमांड अब फिल्मों में काफी बढ़ने लगी है और उन्होनें बैक टू बैक 2 और नई फिल्में साइन भी की हैं।
मॉल के बाहर घिरे अपने फैंस के बीच
विद्युत का स्टारडम अब काफी तेजी से बढ़ने लगा है। उन्होनें अपनी बॉडी और स्टंट्स से सबको अपना दीवाना बना लिया है। और खास तौर पर उनके एक्शन सीन देखने के बाद दर्शक उनकी फिल्म देखने जाते हैं। हाल ही में विद्युत अपनी ही फिल्म कमांडो 3 मल्टीप्लेक्स में देखने जुहू स्थित एक मॉल में पहुंचे।
जब विद्युत वहां पर पहुंचे तो इसकी खबर उनके फैंस को लग गई। और वो सब उनसे मिलने वहां पहुंच गए। और उन्हें चारो तरफ से वो अपने फैंस के बीच घिर गए। सब उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते थे। भीड़ ज्यादा बढ़ने की वजह से उन्हें वहां से निकलना पड़ा। उनके साथ उनकी फिल्म कमांडो 3 के निर्माता विपुल शाह भी मौजूद थे।
38 साल के विद्युत की बढ़ रही फिल्मों में डिमांड

विद्युत ने बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने शुरू कर दियें हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

