भूटान में पत्नी संग विराट कोहली ने मनाया अपना जन्म दिन

भूटान में पत्नी संग

बता दे कि बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना जन्म दिन बड़ी शांति और सुकून के साथ सेलिब्रेट किया है। जी हां विराट कोहली ने भूटान में पत्नी संग अपना जन्म दिन मनाया था। यानि इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट दोनों भूटान गए थे। जहाँ वह एक छोटे से गांव में रुके थे। गौरतलब है कि इन दोनों ने सोशल मीडिया पर भूटान में अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। जो लोगो को काफी पसंद आ रही है। आपको जान कर हैरानी होगी कि एक तस्वीर में अनुष्का शर्मा भूटान की सब्जी मंडी में खड़ी नजर आ रही थी।

भूटान में पत्नी संग

भूटान में पत्नी संग विराट ने मनाया जन्म दिन..

बहरहाल इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा कि असली ख़ुशी का एहसास तो सब्जी मंडी में हुआ है। सच में बचपन के दिन याद आ गए। इसके साथ ही अनुष्का शर्मा ने यह भी बताया कि किस तरह से वो साढ़े आठ किलोमीटर की चढ़ाई करते हुए एक गांव में पहुंचे। बता दे कि वे दोनों न केवल उस गांव के एक घर में रुके बल्कि वहां गाय के बछड़े को खाना भी खिलाया। हालांकि वहां के लोग नहीं जानते थे कि ये दोनों कितने बड़े सेलिब्रिटी है। जी हां भूटान के लोगो को लगा कि ये दोनों थके हुए मुसाफिर है। तो ऐसे में जिस घर में वह रुके थे, उस घर के मालिक ने उन्हें चाय के लिए पूछा।

https://www.instagram.com/p/B4fIet2p9Rw/

https://www.instagram.com/p/B4c2AK4J0lV/

https://www.instagram.com/p/B4eQYHnFoEh/

बता दे कि जान पहचान न होने के बावजूद भी भूटान के लोगों ने उन दोनों का बेहतरीन तरीके से स्वागत किया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो विराट ने बड़े ही शानदार तरीके से अपना जन्म दिन मनाया। जब कि उस गांव में कोई पार्टी नहीं थी, कोई डीजे नहीं था और न ही बड़े बड़े लोग थे। मगर वहां शांति और सुकून था। ऐसे में विराट ने केवल अनुष्का के साथ अपना यह खास दिन मनाया। फ़िलहाल विराट कोहली भूटान में पत्नी संग छुट्टियां मना रहे है। बता दे कि वह जल्दी ही चौदह नवंबर को वापसी करेंगे।

Summary
भूटान में पत्नी संग विराट कोहली ने मनाया अपना जन्म दिन  Youth Express
Article Name
भूटान में पत्नी संग विराट कोहली ने मनाया अपना जन्म दिन Youth Express
Description
बता दे कि बीते दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना जन्म दिन बड़ी शांति और सुकून के साथ सेलिब्रेट किया है। जी हां विराट कोहली ने भूटान में पत्नी संग अपना जन्म दिन मनाया था। यानि इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट दोनों भूटान गए थे। जहाँ वह एक छोटे से गांव में रुके थे। गौरतलब है कि इन दोनों ने सोशल मीडिया पर भूटान में अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। जो लोगो को काफी पसंद आ रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER