बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और क्रिकेट के बेहतरीन खिलाडी विराट कोहली का आज यानि पांच नवंबर को जन्म दिन है। ऐसे में विराट कोहली के बर्थडे पर हम आपको उनसे जुडी कुछ खास बातें बताना चाहते है। जी हां कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे।
विराट कोहली के बर्थडे पर उनसे जुडी कुछ खास बातें..
1. सबसे तो पहले तो हम आपको ये बता दे कि जो लोग विराट के करीबी है, वो उन्हें चीकू के नाम से बुलाते है। दरअसल विराट ने एक चैट शो के दौरान बताया था कि जब वह अंडर 17 क्रिकेट खेल रहे थे, तब उन्होंने अपना हेयर कट करवाया था। जिसके कारण उनके कान ज्यादा बड़े दिखने लगे थे। ऐसे में उनके साथी क्रिकेटरों ने उनका नाम चीकू रख दिया। यही वजह है कि विराट कोहली का यह फनी नाम लोगो में काफी प्रसिद्ध हो गया।
2. इसके इलावा बहुत कम लोग जानते है कि विराट को टैटू से बेहद प्यार है। जी हां तभी तो उन्होंने अपने शरीर पर अलग तरह के नौ टैटू बनवा रखे है।
3. गौरतलब है कि विराट कोहली की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्हें अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए जाना था। मगर उसी वक्त उनकी टीम को भी उनकी जरूरत थी। ऐसे में विराट कोहली ने मैच खेलना ज्यादा जरूरी समझा। हालांकि मैच खेलने के तुरंत बाद और अपनी टीम को जीत दिलाने के बाद वह अपने घर चले गए थे।
What a blessing to be able to visit such divine places with my soulmate. Also thank you everyone for your kind wishes from the bottom of my heart. 🙏😇❤️ pic.twitter.com/ww8HfE7o4Z
— Virat Kohli (@imVkohli) November 5, 2019
5. अब अगर हम उनकी फिटनेस की बात करे तो इस मामले में वह हर खिलाडी को फिट रहने की प्रेरणा देते है।
अब यूँ तो विराट कोहली के बर्थडे पर पूरा देश ही उन्हें बधाईयां दे रहा है, लेकिन हम यही उम्मीद करते है कि वह अपने जीवन में खूब तरक्की करते रहे। दोस्तों विराट कोहली के जन्म दिन पर आप उन्हें क्या मैसेज देना चाहते है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


