facebook और Whatsapp web में डार्क मोड फीचर इस तरह करे उपयोग

व्हट्सप्प एप्प में हाल ही में डार्क मोड लांच किया गए है. यह मोड बीटा   वर्शन के लिए है. इतना ही नहीं इस साल हर सोशल मीडिया एप्प डार्क मोड फीचर ला रही है. वाट्सएप्प के साथ, फेसबुक, मैसेंजर, ट्वीटर, और इंस्टग्राम इन सब में डार्क मोड फीचर्स रोल आउट हो चूका है. लेकिन अगर आप Whatsapp web का इस्तेमाल करते  है तो क्या इसमें डार्क मोड फीचर्स इनेबल किया जा सकता है? तो आज हम आपको ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप WhatsApp, YouTube, Facebook, Gmail सभी सोशल अकाउंट को डार्क मोड में एक्सेस कर सकेंगे। आप वेब ब्राउजर के साथ इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को डार्क मोड में एक्सेस कर सकेंगे।

Whatsapp web में करे डार्क मोड इनेबल

अगर आप चाहते है की वेब में भी आप डार्क मोड फीचर का इस्तेमाल करे सके तो पहले आपको  Google Chrome या Mozila Firefox का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने के बाद आपको Stylus Extension डाउनलोड और इंस्टॉल करना होगा। एक्सटेंशन के डाउनलोड और इंस्टॉलेशन के बाद आपको ऊपर की तरफ S आइकन दिखाई देगा।

Whatsapp web dark mode

अब आप कोई भी सोशल मीडिया वेबसाइट ओपन करने के बाद इस आइकन पर टैप करें। आइकन पर टैप करने के बाद आप फाइंड स्टाइल पर क्लिक करें। जैसे ही आप फाइंड स्टाइल पर क्लिक करेंगे, आपको कई सारे थीम्स के ऑप्शन दिखाई देंगे। आपको जो डार्क थीम पसंद हो, उस पर टैप करके अपने WhatsApp Web या कोई भी सोशल मीडिया हैंडल का डार्क थीम सेट कर सकेंगे।

बता दे  ये WhatsApp Web, Facebook, YouTube,instagram, Gmail समेत कई वेबसाइट के लिए सपोर्ट करता है। अगर, आपको डार्क थीम पसंद न आ रहा हो और आप उसे हटाना चाह रहे हैं तो एक बार फिर से आपको S आइकन पर टैप करना होगा। वहां आपको एक्टिव डार्क थीम चेक किया हुआ दिखाई देगा। हटाने के लिए उसे अनचेक कर दें और दोबारा इनेबल करने के लिए इसे फिर से चेक कर दें। इस तरह से आप किसी भी वेबसाइट को जो इस एक्सटेंशन को सपोर्ट करता है, उसका डार्क मोड एक्टिवेट कर सकेंगे।
टेक्नोलॉजी  से जुडी खबर Youth Express पर. 
Summary
facebook और Whatsapp web में डार्क मोड फीचर करे उपयोग-Youth Express
Article Name
facebook और Whatsapp web में डार्क मोड फीचर करे उपयोग-Youth Express
Description
Whatsapp web का इस्तेमाल करते  है तो क्या इसमें डार्क मोड फीचर्स इनेबल किया जा सकता है? तो आज हम आपको इसके इनेबल करने के ट्रिक बताएंगे। ..... पढ़े
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER