Twitter में आया Lights Out फीचर, जाने क्या है अंतर Lights Out और dark mode में

Lights Out

मिक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर ने अपने एंड्राइड यूजर के लिए डार्क मोड फीचर रोल आउट कर दिया है. ट्वीटर ने इसका नाम Lights Out रखा है. लेकिन आप ये मत समझना की नाम अलग है और काम एक ही,  ऐसा  बिलकुल भी नहीं है. बता दे की इस फीचर को कंपनी ने ios यूजर के लिए करीब 6 महीने पहले ही आउट कर दिया था. हालांकि, यह नया फीचर Twitter ऐप पर केवल अल्फा वर्जन में ही उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल चलिए आपको बता दें कि Light Out मोड किसी भी अन्य डार्क थीम से अलग है। यह फीचर उन स्मार्टफोन्स पर बेहतर काम करेगा जो OLED डिस्प्ले के साथ आते हैं।

Tweeter light out

Twitter Lights Out और डार्क मोड में अंतर

कंपनी ने लाइट आउट के तहत  ऐप का यूजर इंटरफेस डार्क ब्लू या ग्रे थीम के बजाय ब्लैक होगा। यह बैटरी खपत को भी कम करेगा। डार्क ब्लू या ग्रे थीम डार्क मोड फीचर में दी जाती है। आप दिए गए निम्न विकल्पों को फॉलो कर आप Twitter पर Lights Out फीचर को इनेबल कर सकते हैं।

  1. Twitter ऐप पर लाइट आउट फीचर को इनेबल करने के लिए आपको सबसे पहले आपको ऐप पर Settings and Privacy पर जाना होगा।
  2. इसके बाद यहां दिए गए Display and sound बटन पर टैप करना होगा।
  3. इस पर टैप करने के बाद आपको डार्क मोड का मेन्यू दिखाई देगा। यहां पर दो विकल्प मौजूद होंगे। पहला Dim और दूसरा लाइट आउट होगा। ध्यान रहे यह विकल्प आपको तभी दिखाई देंगे जब आप एक अल्फा यूजर होंगे।
  4. यहां आपको Lights Out फीचर पर टैप करना होगा। इससे यह मोड एक्टिवेट हो जाएगा।

बता दे कि एक रिपोर्ट के हिसाब से , OLED-फ्रेंडली डार्क मोड फिलहाल Twitter एंड्रॉइड के 8.19.0-alpha.03 अल्फा वर्जन पर ही उपलब्ध होगा। ऐसे में यह वर्जन कुछ ही एंड्रॉइड यूजर के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसे सभी Twitter यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी  हर खबर Youth Express पर. 

Summary
Twitter में आया Lights Out फीचर, डार्क मोड से कैसे यही अलग- Youth Express
Article Name
Twitter में आया Lights Out फीचर, डार्क मोड से कैसे यही अलग- Youth Express
Description
मिक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर ने अपने एंड्राइड यूजर के लिए डार्क मोड फीचर रोल आउट कर दिया है. ट्वीटर ने इसका नाम Lights Out रखा है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER