Instagram में Darkmode फीचर हुआ रिलीज़

Instagram Darkmode

इस्टाग्राम अपने यूजर के लिए darkmode फीचर को रिलीज़ कर दिया है. इंस्टाग्राम के यूजर  अब इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते है. Instagram Darkmode  फीचर का इस्तेमाल अपने  ऐप में अपडेट कर पा सकते हैं। इस मोड को एंड्रॉइड और iOS यूजर्स इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि कंपनी इसके अलावा भी कई और अपडेट ऐप्प में करने की तयारी में है.

Instagram Darkmode  फीचर

Darkmode के अलावा Instagram एक्टिविटी फीड से Following tab को रिमूव कर रहा है। इससे यूजर्स अन्य एक्टिविटी को भी ब्राउज कर पाएंगे। साथ ही एक अन्य सिक्योरिटी फीचर भी जोड़ा जाएगा जो फिशिंग अटैक्स को कम करेगा।

insta dark mode

आपको बता दें कि एंड्रॉइड 10 और iOS 13 यूजर्स ही फिलहाल इस मोड को इस्तेमाल कर पाएंगे। लेकिन अगर आपका एंड्रॉइड फोन कस्टम स्कीन पर काम करत है जो डार्क मोड सपोर्ट करता है तो आप Instagram Darkmode   को भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा आपको अपने फोन में Instagram ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा इस फीचर को इस्तेमाल करने का और कोई तरीका नहीं है। इसके अलावा भी कंपनी अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर की लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं अब इंस्टा  शॉपिंग के सेक्टर में भी अपने कदम रखने जा रहा है.

Pubg Mobile vs Call of Duty Mobile: Which Game is better?

Instagram पेश करेगा शॉपिंग से पहले TRY फीचर

कंपनी जल्द ही एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) फीचर पेश करेगी जो शॉपिंग पर आधारित होगा। इसकी मदद से आप शॉपिंग से पहले प्रोडक्ट को ट्राई कर पाएंगे। इसका इस्तेमाल केवल Instagram पर शॉपिंग के दौरान ही किया जाएगा। जब भी आप शॉपिंग करेंगे तो ऑग्मेंटेड रिएलिटी के जरिए आप यह देख पाएंगे कि कौन-सा प्रोडक्ट आप पर कैसा लग रहा है।

बता दे इंस्टा के साथ-साथ  Facebook मार्केटप्लेस के लिए भी है यह फीचर उपलब्ध है.इस फीचर को इससे पहले Facebook ने अपनी साइट के मार्केटप्लेस सेक्शन पर उपलब्ध कराया था। इस फीचर के जरिए Facebook यूजर्स भी ऑग्मेंटेड रिएलिटी के जरिए शॉपिंग से पहले प्रोडक्ट को ट्राई कर पाएंगे। उदाहरण के तौर पर अगर आप कोई मेकअप प्रोडक्ट खरीद रहे हैं तो आप उसे ऑग्मेंटेड रिएलिटी की मदद से खुद पर ट्राई कर सकते हैं।

फिलहाल याद दिला दे की आप Instagram Darkmode  का उपयोग अपने ऐप्प को अपडेट कर के कर सकते है.

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOuth Express पर.

Summary
Instagram में Darkmode फीचर हुआ रिलीज़-Youth Express
Article Name
Instagram में Darkmode फीचर हुआ रिलीज़-Youth Express
Description
insta अपने यूजर के लिए darkmode फीचर को रिलीज़ कर दिया है Instagram Darkmode  फीचर का इस्तेमाल अपने  ऐप में अपडेट कर पा सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER