वैसे तो कॉलेज एक ऐसी जगह है, जहाँ स्टूडेंट्स पढ़ाई कम और मस्ती ज्यादा करते है। इसके इलावा ज्यादातर प्रेम कहानियों की शुरुआत भी कॉलेज से ही होती है। मगर आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है, जिसने जिस कॉलेज में पढ़ाई की, उसी कॉलेज के प्रिंसिपल को दिल दे बैठी। जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा है। बता दे कि यह एक्ट्रेस फ़िलहाल एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी के में काम कर रही है। जी हां इस शो में वह प्रेरणा की बहन शिवानी का किरदार निभा रही है। हालांकि इनका असली नाम चारवी है। बता दे कि चारवी ने अपने करियर की शुरुआत चैनल वी के शो साड्डा हक़ से की थी। इसके बाद उन्हें कसौटी में काम करने का मौका मिला।
जिस कॉलेज में पढ़ाई की उसी कॉलेज के प्रिंसिपल को दिल दे बैठी..
वही अगर हम चारवी के निजी जीवन की बात करे तो उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से कॉलेज की पढ़ाई की थी। जी हां कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें अपने प्रिंसिपल मोहित चौहान से प्यार हो गया था। जो उम्र में उनसे करीब बारह साल बड़े है। वैसे भी आज कल टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उम्र का फर्क बिलकुल भी मायने नहीं रखता। गौरतलब है कि पिछले चार सालों से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। ऐसे में अब इन दोनों ने शादी करने का फैसला भी ले लिया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब यह टीवी एक्ट्रेस जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली है।
बहरहाल मोहित और चारवी की जोड़ी सच में काफी लाजवाब लगती है। यही वजह है कि इस रिश्ते से केवल मोहित और चारवी ही नहीं बल्कि उनके परिवार वाले भी काफी खुश है। अब यूँ तो जब लड़का और लड़की का रिश्ता पक्का होता है, तो उसमे सबसे अहम रोल घर वालो का ही होता है। वैसे चारवी ने जिस कॉलेज में पढ़ाई की है, वह कॉलेज प्रेम कहानियां बनाने में पहले से ही काफी मशहूर है। ऐसे में हम तो यही उम्मीद करते है कि चारवी अपने पसंदीदा जीवनसाथी के साथ हमेशा खुश रहे।


