इंस्टेंट मेसेजिंग एप्प व्हाट्सप्प में एक नया फीचर स्पॉट किया गया है. इस एप्प के नए अपडेट एंड्रॉइड बीटा 2.19.297 को रोल आउट कर दिया है। इस नए बीटा अपडेट के साथ नया WhatsApp Splash Screen फीचर भी इस ऐप में स्पॉट किया गया है। इससे एप्प लोड होते समय पहेली बार स्पॉट किया गया है। इसके बैक में व्हाइट स्क्रीन के साथ WhatsApp का लोगो देखा गया है। इसे पिछले दिनों ही WhatsApp बिजनेस के बीटा वर्जन में भी स्पॉट किया गया था। अब इस फीचर को मेन वर्जन के लेटेस्ट बीटा के साथ स्पॉट किया गया है। साथ ही इसमें अलावा इसमें डार्क स्प्लैश स्क्रीन फीचर भी देखा गया है।
फिलहाल चलिए आपको बता दें की इससे कैसे डाउनलोड किया जा सकता है-
WhatsApp Splash Screen को ऐसे करे डाउनलोड
बता दे की WhatsApp सर्विस पर नजर रखने वाले WABetainfo के मुताबिक, इस नए 2.19.297 बीटा अपडेट के साथ इस फीचर को देखा गया है। अगर, आप भी WhatsApp Splash Screen का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको WhatsApp Google Play Beta प्रोग्राम का हिस्सा बनना पड़ेगा। WABetainfo के मुताबिक, इस स्प्लैश स्क्रीन फीचर को सबसे पहले व्हाट्सप्प बिजनेस ऐप के बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया था। स्प्लैश स्क्रीन के डार्क वर्जन को भी इससे पहले स्पॉट किया गया है। जल्द ही व्हट्सप्प के डार्क मोड फीचर को भी रोल आउट किया जा सकता है।
साथ ही WABetainfo ने ये भी बताया कि, कुछ यूजर्स को डार्क स्प्लैश स्क्रीन फीचर को तब भी इस्तेमाल कर पा रहे हैं, जबकि उनके ऐप में डार्क मोड इनेबल नहीं है। हालांकि, इसे एक बग कहा जा रहा है। इस नए बीटा अपडेट के साथ WhatsApp पेमेंट फीचर भी रिलीज किया गया है। इस पेमेंट फीचर को भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, ये फीचर इंडोनेशिया के यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। इसके अलावा फेसबुक की स्वामित्व कंपनी व्हाट्सप्प डार्क मोड फीचर पर काम कर रही है, जो कि अभी अंडर डेवलपमेंट में है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर युथ एक्सप्रेस पर.


