शरीर में पानी की कमी होने से दिखाई देने लगते है ये खास संकेत, आप भी रहे सावधान

शरीर में पानी की कमी

इसमें कोई शक नहीं कि मानव शरीर को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है। शायद यही वजह है कि जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तब हमारा शरीर काफी कमजोर महसूस करता है। बता दे कि शरीर में पानी की कमी होने से हमारा शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इसके इलावा इस समस्या के शरीर में और भी कई संकेत देखने को मिलते है। जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले है।

शरीर में पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी होने से दिखाई देते है ये खास संकेत..

1. गौरतलब है कि जब मानव शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है, तो इससे सर में तेज दर्द सा होने लगता है। यहाँ तक कि ये समस्या लगातार बनी रहती है। इसलिए अगर आपको भी यह समस्या हो रही है, तो इसे मामूली समझ कर नजर अंदाज न करे। जी हां ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही दिन भर में खूब सारा पानी पीएं।

2. बता दे कि शरीर में पानी की मात्रा कम होने से किडनी भी सही तरीके से काम करना बंद कर देती है। जिसके कारण आपके मूत्र का रंग जरूरत से ज्यादा पीला हो जाता है। यहाँ तक कि ऐसी स्थिति में आपके मुँह से भी अजीब सी बदबू आने लगती है। जो ब्रश करने के बावजूद भी दूर नहीं होती। बहरहाल अगर आपको भी ये सब लक्षण दिखाई दे, तो सबसे पहले ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। उसके बाद डॉक्टर के पास जा कर अपना इलाज करवाएं।

3. गौरतलब है कि शरीर में पानी की मात्रा कम होने से हमारी त्वचा काफी रूखी और बेजान सी हो जाती है। अब जाहिर सी बात है कि जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलेगा, तो हमारी त्वचा का रखा होना लाजिमी है। इसका बेहतरीन इलाज ये है कि आप पानी के महत्व को समझे और दिन भर में खूब पानी पीएं। जी हां शरीर में पानी की कमी होने से आपको कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने शरीर का ध्यान रखे और दूसरों को भी यही सलाह दे।

Summary
शरीर में पानी की कमी होने से दिखाई देने लगते है ये खास संकेत, आप भी रहे सावधान  Youth Express
Article Name
शरीर में पानी की कमी होने से दिखाई देने लगते है ये खास संकेत, आप भी रहे सावधान Youth Express
Description
इसमें कोई शक नहीं कि मानव शरीर को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है। शायद यही वजह है कि जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तब हमारा शरीर काफी कमजोर महसूस करता है। बता दे कि शरीर में पानी की कमी होने से हमारा शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इसके इलावा इस समस्या के शरीर में और भी कई संकेत देखने को मिलते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER