खून की कमी से शरीर में हो सकती है ये तीन बीमारियां

खून की कमी से

अगर किसी भी इंसान के शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून न हो, तो इससे उस इंसान का शरीर बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाता है। इसके इलावा खून की कमी से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार भी हो सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने भोजन में ऐसी चीजों का सेवन जरूर करे जो खून की कमी को पूरा करते है। बहरहाल शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून न होने से शरीर इन तीन बीमारियों का शिकार जरूर हो सकता है।

खून की कमी से

खून की कमी से हो सकती है ये बीमारियां..

1. एनीमिया की बीमारी.. बता दे कि अगर आपके शरीर में उचित मात्रा में खून न हो, तो इससे आपको एनीमिया की बीमारी हो सकती है। गौरतलब है कि इससे शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में आपको आयरन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए, ताकि आपकी यह समस्या दूर हो सके।

खून की कमी से

2. रक्तचाप की बीमारी.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शरीर में उचित मात्रा में खून न होने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अनियंत्रित हो जाता है। जिसके कारण किसी भी व्यक्ति को रक्तचाप की बीमारी हो सकती है। बहरहाल इस बीमारी में व्यक्ति खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से काफी अस्वस्थ महसूस करता है। इस समस्या से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह ले और आयरन युक्त भोजन का सेवन करते रहे।

3. डिप्रेशन की बीमारी.. आपको जान कर हैरानी होगी कि शरीर में उचित मात्रा में खून न होने से इसका बुरा प्रभाव दिमाग के न्यूरो सिस्टम पर पड़ता है। जिसके कारण व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। यहाँ तक कि व्यक्ति के सोचने समझने की शक्ति पर भी इसका गलत असर पड़ता है। बता दे कि शरीर में खून की कमी से इंसान कभी स्वस्थ नहीं रह सकता। इसलिए अगर हो सके तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह ले और पौष्टिक भोजन का सेवन करे।
Summary
खून की कमी से शरीर में हो सकती है ये तीन बीमारियां   Youth Express
Article Name
खून की कमी से शरीर में हो सकती है ये तीन बीमारियां Youth Express
Description
अगर किसी भी इंसान के शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून न हो, तो इससे उस इंसान का शरीर बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाता है। इसके इलावा खून की कमी से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार भी हो सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि आप अपने भोजन में ऐसी चीजों का सेवन जरूर करे जो खून की कमी को पूरा करते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER