बता दे कि बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज कल अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई है। जी हां रानी मुखर्जी अपनी फिल्म मर्दानी 2 से दोबारा बड़े परदे पर नजर आने वाली है। ऐसे में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए रानी मुखर्जी स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर भी पहुंची थी। दरअसल यह मैच कोलकाता में खेला गया था। इस दौरान रानी मुखर्जी ने यह भी बताया कि वह क्रिकेट की दुनिया में इस क्रिकेटर की फैन है। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में ही खेला गया था। इस मैच में भी भारतीय टीम को ही जीत हासिल हुई। बहरहाल इस मैच में जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली लगातार चार टेस्ट में इनिंग से जीत दर्ज करने वाले पहले भारतीय कप्तान बन चुके है।
इस क्रिकेटर की फैन है रानी मुखर्जी
वही अगर हम रानी मुखर्जी की बात करे तो उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर एंकर जतिन सप्रू के साथ मिल कर खूब मस्ती की। इसी मस्ती मजाक के दौरान जतिन सप्रू ने रानी से उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में सवाल पूछा था। जिसके जवाब में रानी मुखर्जी ने कहा कि वह हमेशा से ही सुनील गावस्कर की फैन रही है। जी हां रानी ने कहा कि उन्हें सुनील गावस्कर का बैटिंग स्टाइल काफी अच्छा लगता है। यहाँ तक कि रानी मुखर्जी ने यह भी कह दिया कि वह उनके आलटाइम फेवरेट क्रिकेटर है।
हालांकि अगर आज की भारतीय टीम के खिलाडियों की बात करे तो इन सब में से रानी मुखर्जी को विराट कोहली सबसे ज्यादा पसंद है। इसलिए नहीं क्यूकि उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ शादी की है, बल्कि इसलिए क्यूकि रानी मुखर्जी को विराट कोहली का बेख़ौफ़ अंदाज काफी अच्छा लगता है। जी हां रानी ने कहा कि वह हमेशा जोश से भरे हुए रहते है। यही वजह है कि उन्हें आज की भारतीय टीम में विराट सबसे ज्यादा पसंद है। बहरहाल अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि रानी मुखर्जी आज की भारतीय टीम के इस क्रिकेटर की फैन क्यों है।


