बॉलीवुड इंडस्ट्री में कब किस एक्टर का सितारा चमक जाएं या कब किस एक्टर के सितारे की चमक कम हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। जी हां यह एक ऐसी दुनिया है जहाँ अगर किसी एक्टर की फिल्म को दर्शकों का साथ और प्यार न मिले, तो वह बुरी तरह से फ्लॉप हो जाता है। बता दे कि इस सुपरस्टार के साथ भी अब यही हो रहा है। आपको जान कर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था, जब बॉलीवुड का यह सुपरस्टार लोगों के दिलों पर राज करता था। मगर अब इन्हें एक भी हिट फिल्म नहीं मिल रही है। यानि बॉलीवुड को ब्लॉकबस्टर फ़िल्में देने वाला यह एक्टर आज खुद एक हिट फिल्म के लिए तरस रहा है।
बॉलीवुड का यह सुपरस्टार हिट फिल्म के लिए तरस रहा है..
हम आपको बता दे कि हम यहाँ शाहरुख़ खान की बात कर रहे है। दरअसल पिछले कुछ साल उनके लिए खास अच्छे नहीं रहे। तभी तो एक के बाद एक उनकी सभी फ़िल्में फ्लॉप होती चली गई। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि शाहरुख़ खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को लोगों ने बेहद पसंद किया था, लेकिन उनकी फिल्म दिलवाले को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। इसके बाद फैन, डियर जिंदगी, जब हैरी मेट सेजल और जीरो फिल्म ने उनकी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड को ही जीरो बना दिया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये सभी फ़िल्में फ्लॉप साबित हुई।
https://www.instagram.com/p/B5taWc2lpsk/


