टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री चारु असोपा इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं, उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो जाती है और दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जाती है। आपको बता दें कि चारु और राजीव की शादी 7 जून 2019 को हुई थी और अपनी शादी के बाद वे अपने पहले हनीमून के लिए इंडोनेशिया गए थे। अब ये जोड़ी स्विट्जरलैंड में अपने दूसरे हनीमून का आनंद ले रहे है। दोनों साथ में बहुत खुश है।
चारु अपनी नई तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं और हर बार सुर्खियां बटोरने में सफल रहती हैं। हाल ही में उनकी स्विट्जरलैंड की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर देखी गई, जिसमें वो अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नज़र आईं और शॉर्ट ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
राजीव सेन बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री सुष्मिता सेन के असली भाई हैं और वो जल्द ही बॉलीवुड उद्योग में पर्दापण करने वाले हैं। इन दिनों वो मॉडलिंग क्लासेस सीख रहे है।
झूठी थी शादी टूटने की खबरें
बात जब सेलेब्रिटी कपल की आती है तो इन पर फैंस की खास नजरें रहती हैं। लोग इनके बारे में सोशल मीडिया के जरिए सबकुछ जानना चाहते हैं। ऐसे में कई बार सेलेब्रिटी कपल को लेकर झूठी खबरें भी फैला दी जाती हैं। ऐसा ही कुछ सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ हुआ था। उनके पहले हनीमून से आने के बाद ही ये खबरें आ रही थीं कि शादी के 1 महीने के भीतर ही उनकी एक्ट्रेस पत्नी चारू असोपा से अनबन हो गई है। बताया तो यहां तक जा रहा था कि इन दोनों की शादी भी टूट सकती है। लेकिन एक्ट्रेस के पति राजीव सेन ने एक फोटो शेयर करते हुए इन खबरों को झूठी साबित कर दिया। इस कपल के बीच ना कोई अनबन हुई है और ना ही दोनों की शादी टूटने वाली है, तो आप भी ऐसी किसी खबर पर भरोसा ना ही करें।
स्विट्जरलैंड में पति संग रोमांटिक हुई ये टीवी अभिनेत्री -Youth Express
Description
चारु और राजीव की शादी 7 जून 2019 को हुई थी और अपनी शादी के बाद वे अपने पहले हनीमून के लिए इंडोनेशिया गए थे। अब ये जोड़ी स्विट्जरलैंड में अपने दूसरे हनीमून का आनंद ले रहे है। दोनों साथ में बहुत खुश है।