बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन मनाली में ले रही है ठंड का मजा

बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन

इन दिनों कई बॉलीवुड सितारे विदेशों में जा कर सर्दियों और ठंड का खूब मजा ले रहे है। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, करीना और करिश्मा कपूर, वरुण धवन आदि कई सितारों के नाम शामिल है। तो वही अब बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन भी मनाली में जा कर ठंड का मजा ले रही है। जी हां बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस विदेश जा कर तो नहीं लेकिन अपने भारत देश की ही इस खूबसूरत जगह पर अपनी छुट्टियों का मजा ले रही है। हालांकि इस कड़कती ठंड में मनाली का नाम सुन कर ही शरीर में कम्पन सी दौड़ने लग जाती है। मगर मनाली में घूमने का असली मजा तो सर्दियों में ही आता है।

बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन

बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन मनाली में.. 

खैर अगर हम इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात करे तो यह कोई और नहीं बल्कि कंगना रनौत है। जो मनाली में बर्फ से खेलते हुए अपनी छुट्टियां खूब एन्जॉय कर रही है। दरअसल बर्फ से खेलते हुए कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दे कि कंगना ने क्रिसमिस का फेस्टिवल यही सेलिब्रेट किया था। ऐसे में अब वह नए साल का जश्न भी यही मनाएंगी। बहरहाल अपनी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि आइस आइस बेबी।

https://www.instagram.com/p/B6nnLOsF4pQ/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B6nndplFPgz/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B6k5lFkl4Qr/

https://www.instagram.com/p/B6cZ_hcl58I/

https://www.instagram.com/p/B6sel_ZhEub/

वही अगर हम उनके काम की बात करे तो उनकी फिल्म चौबीस जनवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का नाम पंगा है। फ़िलहाल तो कंगना मनाली में खूब मस्ती कर रही है और तस्वीरों में वह काफी खूबसूरत भी लग रही है। आप कंगना की यह खूबसूरत तस्वीरें यहाँ देख सकते है। अब यूँ तो बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन अकेले ही अपनी फिल्मों से बड़े परदे पर धमाल मचा रही है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में कब किस हीरो की एंट्री हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता।

Summary
बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन मनाली में ले रही है ठंड का मजा  Youth Express
Article Name
बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन मनाली में ले रही है ठंड का मजा Youth Express
Description
इन दिनों कई बॉलीवुड सितारे विदेशों में जा कर सर्दियों और ठंड का खूब मजा ले रहे है। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, करीना और करिश्मा कपूर, वरुण धवन आदि कई सितारों के नाम शामिल है। तो वही अब बॉलीवुड की खूबसूरत क्वीन भी मनाली में जा कर ठंड का मजा ले रही है। जी हां बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस विदेश जा कर तो नहीं लेकिन अपने भारत देश की ही इस खूबसूरत जगह पर अपनी छुट्टियों का मजा ले रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER