आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। मगर इसके बावजूद भी आज वह बॉलीवुड से पूरी तरह से गायब हो चुकी है। जी हां बॉलीवुड में हंगामा करके यह अभिनेत्री कुछ इस तरह से गायब हुई कि आज इनके बारे में कोई कुछ नहीं जानता। बहरहाल हम यहाँ जिस अभिनेत्री की बात कर रहे है, उसने हंगामा फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वह धूम, गोलमाल, दीवाने हुए पागल, फिर हेरा फेरी, बाग़बान आदि कई हिट फिल्मो में काम कर चुकी है। दरअसल हम यहाँ किसी और अभिनेत्री की नहीं बल्कि रिमी सेन की बात कर रहे है। जो मुख्य रूप से कोलकाता की रहने वाली है।
बॉलीवुड में हंगामा करके गायब हो गई यह अभिनेत्री..
बता दे कि रिमी का असली नाम शुभोमित्रा सेन है। मगर बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि रिमी ने बचपन से ही फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था। जी हां उन्होंने कई बंगाली फिल्मो में काम किया है। यहाँ तक कि वह साउथ की कई फिल्मो में भी काम कर चुकी है। गौरतलब है कि रिमी सेन बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। इसलिए उन्होंने बचपन में ही बंगाली फिल्मो से अपने अभिनय की शुरुआत कर दी थी। अब यूँ तो उनकी डेब्यू फिल्म हंगामा बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी हिट साबित हुई। यहाँ तक कि इस फिल्म में काम करने के बाद उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट भी किया गया था।
मगर अफ़सोस कि इतनी सारी सुपरहिट फिल्मो में काम करने के बाद भी उनका बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं चला। बता दे कि रिमी सेन ने बिग बॉस के घर में भी एंट्री ली थी। तब सलमान खान ने उनके साथ खूब मजाक भी किया था। दरअसल सलमान और रिमी फिल्म क्यूकि में एक साथ काम कर चुके है। तो ऐसे में सलमान खान ने रिमी सेन के साथ खूब मस्ती की। हालांकि बॉलीवुड में हंगामा करके धूम मचाने वाली यह अभिनेत्री आज गुमनामी की जिंदगी जी रही है। यानि अब वह बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर है।



