रणबीर आलिया की शादी की तैयारियां हुई शुरू, कपूर परिवार की बहु बनने के बाद इस घर में होगा आलिया का स्वागत

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है। जी हां वही जोड़ी जो न केवल मीडिया के सामने बल्कि अवार्ड फंक्शन के दौरान भी अपने प्यार भरे रिश्ते का इजहार कर चुकी है। वैसे आप सब को पता चल ही गया होगा कि हम यहाँ रणबीर और आलिया की बात कर रहे है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि रणबीर आलिया की शादी की तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। बता दे कि ये दोनों फ़िलहाल मनाली में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे है और अगर खबरों की माने तो इस फिल्म की शूटिंग करीब पूरी हो चुकी है।

रणबीर आलिया की शादी

रणबीर आलिया की शादी की तैयारियां हुई शुरू.. 

दरअसल बात ये है कि रणबीर के माता पिता कृष्णाराज प्रॉपर्टी में रेनोवेशन का काम करवा रहे है और खबरों के अनुसार इसी घर में आलिया का स्वागत भी किया जाएगा। गौरतलब है कि रणबीर कपूर की माँ नीतू जी काफी धार्मिक स्वभाव वाली है। यही वजह है कि वह कोई भी बड़ा काम करने से पहले अपने गुरु की बात मानती रहती है। बहरहाल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मैरिज को लेकर जितने उत्साहित उनके फैंस है, उससे कही ज्यादा उत्सुकता इन दोनों के घर वालों में बनी हुई है। अब ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि जब ऋषि कपूर न्यूयार्क में अपना इलाज करवा रहे थे, तब आलिया भट्ट भी वहां रणबीर के पीछे पीछे गयी थी।

रणबीर आलिया की शादी

इसके इलावा वह कपूर परिवार के हर फंक्शन और हर खास मौके पर उनके साथ ही मौजूद रहती है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि रणबीर आलिया की शादी की शहनाई अब जल्दी ही बज सकती है। बता दे कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी को नीतू और ऋषि कपूर ने कई साल पहले खरीदा था और शादी के बाद की पहली पूजा इसी घर में की जाएगी। यानि अब आलिया भट्ट जल्दी ही कपूर परिवार की बहु बन जाएगी या बन सकती है। दोस्तों इस खूबसूरत जोड़ी के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
रणबीर आलिया की शादी की तैयारियां हुई शुरू, कपूर परिवार की बहु बनने के बाद इस घर में होगा आलिया का स्वागत  Youth Express
Article Name
रणबीर आलिया की शादी की तैयारियां हुई शुरू, कपूर परिवार की बहु बनने के बाद इस घर में होगा आलिया का स्वागत Youth Express
Description
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है। जी हां वही जोड़ी जो न केवल मीडिया के सामने बल्कि अवार्ड फंक्शन के दौरान भी अपने प्यार भरे रिश्ते का इजहार कर चुकी है। वैसे आप सब को पता चल ही गया होगा कि हम यहाँ रणबीर और आलिया की बात कर रहे है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि रणबीर आलिया की शादी की तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। बता दे कि ये दोनों फ़िलहाल मनाली में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे है और अगर खबरों की माने तो इस फिल्म की शूटिंग करीब पूरी हो चुकी है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER