हॉलीवुड के बेहतरीन पॉप स्टार जस्टिन बीबर इन दिनों काफी परेशान चल रहे है। बता दे कि जस्टिन बीबर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कम और पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सुर्ख़ियों में रहते है। यहाँ तक कि लोग इस प्रसिद्ध पॉप सिंगर के बारे में हर बात जानने की इच्छा रखते है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि जस्टिन बीबर को लाइलाज बीमारी हुई है। जिसका खुलासा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया है। जी हां जस्टिन ने अपनी बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक लम्बी सी पोस्ट की है।
जस्टिन बीबर को लाइलाज बीमारी हुई..
गौरतलब है कि जस्टिन बीबर को कोई आम बीमारी नहीं बल्कि लाइम डिजीज नाम की बीमारी हुई है। बहरहाल जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि लोग अक्सर उनके लुक को लेकर ये कहते थे कि जस्टिन बीबर गंदा दिख रहा है। मगर तब वो ये नहीं देख पाएं कि वह बीमार है। इसके बाद जस्टिन ने लिखा कि हाल ही में उनकी बॉडी में लाइम डिजीज पाया गया है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा क्रॉनिक मोनो का भी सीरियस केस उनके साथ हो चुका है। जिसका बुरा असर उनकी स्किन, बॉडी एनर्जी, दिमाग और पूरे स्वास्थ्य पर पड़ा था।
https://www.instagram.com/p/B7EnV5VHEYp/


