मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज में काम कर रही हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार लीड रोल में होगे। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में मानुषी छिल्लर उनकी पत्नी संयोगिता के रोल में दिखने वाली हैं। अब मानुषी छिल्लर ने इस फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। मानुषी छिल्लर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है संयोगिता #पृथ्वीराज। अक्षय कुमार के साथ बड़े बैनर की फिल्म में काम करने जा रहीं मानुषी छिल्लर ने इस पर खुशी जाहिर की है।
मानुषी ने कहा, मेरी जिंदगी है फेयरी टेल जैसी

मानुषी छिल्लर यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही एपिक मूवी पृथ्वीराज में एक्टिंग करती नज़र आएंगी। इस मूवी में उनके साथ अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का मुख्य किरदार निभाते दिखेंगे। अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर मानुषी बेहद खुश हैं।
आपका बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म पृथ्वीराज चौहान वंश के हिंदू क्षत्रिय राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है। इस मूवी का टीजर भी रिलीज हो चुका है। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का मुख्य किरदार निभाते नज़र आएंगे। मानुषी छिल्लर इस मवी में पृथ्वीराज चौहान की पत्नी रानी संयोगिता रोल निभा रही हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन टेलीविजन एपिक सीरीज चाणक्य और 2003 में आई पिंजर मूवी का निर्देश कर चुके चंद्र प्रकाश दिवेदी कर रहे हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

