शूटिंग से फ्री होकर, बॉयफ्रेंड संग मालदीव पहुंची ये एक्ट्रेस

मालदीव

एक्ट्रेस हिना खान ने करीब दस साल पहले टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस शो में हिना अक्षरा के किरदार को निभाती नज़र आई थी। टेलीविजन जगत से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिना खान अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। हिना जल्द ही विक्रम भट्ट निर्देशित फिल्म हैक्ड में लीड रोल निभाती नज़र आएँगी। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही पूरी हुई है और अब हिना बिजी शेड्यूल से फ्री होकर ट्रिप पर रवाना हो चुकी हैं।

हिना अब मालदीव पहुंच गई हैं। इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए मिली है। वो यहां अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंची हैं। आपको बता दें कि रॉकी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता के प्रोड्यूसर हुआ करते थे शूटिंग के दौरान ही दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे, तभी से अब तक दोनों रिलेशनशिप में है। और बहुत जल्द शादी भी करने वाले हैं। हिना और रॉकी ने एक दूसरे के साथ कई तस्वीरों को इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

तस्वीरों में लगी काफी हॉट

मालदीवतस्वीरों में हिना और रॉकी एक दूसरे के साथ मालदीव की खूबसूरत लोकेशन में इंज्वॉय करते नजर आए हैं। वहीं हिना ने अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वो काफी हॉट लग रहीं हैं।

दोनों ने स्कूबा डाइविंग का लुत्फ भी उठाया

मालदीवइस ट्रिप के दौरान हिना रॉकी के साथ समुद्र में भी इंज्वॉय करती नज़र आई हैं। वो उनके साथ समुद्र की गहराई में उतरती दिखीं साथ ही दोनों ने स्कूबा डाइविंग का लुत्फ भी उठाया है। हिना ने स्कूबा डाइविंग के दौरान के एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर फोटोशूट करवाया है। दोनों की तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से चर्चा बटोर रही हैं, जिन्हें दोनों के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
 शूटिंग से फ्री होकर, बॉयफ्रेंड संग मालदीव पहुंची ये एक्ट्रेस  - Youth Express
Article Name
शूटिंग से फ्री होकर, बॉयफ्रेंड संग मालदीव पहुंची ये एक्ट्रेस - Youth Express
Description
हिना अब मालदीव पहुंच गई हैं। इसकी जानकारी उनके सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए मिली है। वो यहां अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने पहुंची हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER