बाली में क्वलिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे नच बलिए 9 का ये कपल

बाली

छोटे परदे के पॉपुलर एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की जोड़ी को मोस्ट लविंग जोड़ी कहा जाता है। दोनों ने कुछ दिनों पहले ही स्टार प्लस का डांस रिएलिटी शो नच बलिए सीजन 9 का खिताब अपने नाम किया था। शो में दोनों का बेहतरीन डांस देखने को मिला था। वहीं अब ये कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बाली पहुंच गया है।

प्रिंस और और युविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नज़र रहतें हैं। दोनों ने अपने इस ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरों को अपने-अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। सामने आई तस्वीरों में युविका बेहद ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रहीं हैं।

बालीये कपल बाली की हसीन वादियों में एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देता दिख रहा है। दोनों समुद्र किनारे एक दूसरे के साथ फोटोशूट करवाते नज़र आए हैं। तस्वीरों को देख ये साफ है कि ये कपल अपने इस वेकेशन को जमकर इंजॉय कर रहा है।

रिएलिटी शो स्टार के रूप में भी जानें जातें हैं प्रिंस

प्रिंस नरूला की जिंदगी में रिएलिटी शो स्टार के रूप में भी जाना जाता है। उन्होनें साल 2015 में एमटीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो रोडीज में हिस्सा लिया था। वो इसके विजेता भी रहे थे।

इसके बाद प्रिंस स्प्लिट्सविला सीजन8, बिग बॉस सीजन8 और नच बलिए सीजन 9 में भी हिस्सा ले चुके हैं। खास बात ये है कि प्रिंस ने ये सभी रिएलिटी शो अपने नाम किए हैं। प्रिंस और युविका की मुलाकात बिग बॉस8 के घर में हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीज नज़दीकियां बढ़ गई थी। दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में एक दूसरे से शादी की थी।

प्रिंस फिल्मों, म्यूजिक एलबम और टीवी शो में भी नज़र आ चुके हैं। वो एमटीवी के रिएलिटी शो रोडीज में टीम लीडर के रूप में नज़र आते हैं। वहीं प्रिंस और युविका की जोड़ी स्प्लिट्सविला और लव स्कूल में भी मेंटोर के रूप में नज़र आती रही है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बाली में क्वलिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे नच बलिए 9 का ये कपल - Youth Express
Article Name
बाली में क्वलिटी टाइम स्पेंड करने पहुंचे नच बलिए 9 का ये कपल - Youth Express
Description
शो नच बलिए सीजन 9 का खिताब अपने नाम किया था। शो में दोनों का बेहतरीन डांस देखने को मिला था। वहीं अब ये कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए बाली पहुंच गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER