वैसे तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है, जिसके हर किरदार के बारे में आप सब बखूबी जानते होंगे। मगर आज हम आपको इस शो के एक ऐसे किरदार से रूबरू करवाना चाहते है, जिसके बारे में शायद आपको भी नहीं पता होगा। जी हां वो किरदार जिसे आपने करीब दस साल पहले इस शो में देखा था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ जिस किरदार की बात कर रहे है, उसका नाम स्वीटी था। बहरहाल तारक मेहता की स्वीटी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत और हॉट दिखने लगी है।
तारक मेहता की स्वीटी दिखने लगी है बेहद खूबसूरत और हॉट..
आपको जान कर हैरानी होगी कि इस शो में स्वीटी का किरदार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने निभाया था। जी हां उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असल में इसी शो से की थी। हालांकि वह इस शो के केवल एक ही एपिसोड में नजर आई थी, लेकिन इस छोटे से रोल के दौरान भी उन्होंने दर्शको का खूब मनोरंजन किया था। बता दे कि तब से लेकर अब तक सुरभि चंदना में कई बदलाव देखने को मिले है। जी हां उनका स्टाइल, उनका अभिनय और उनकी खूबसूरती हर चीज पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है। वही अगर हम उनके काम की बात करे तो सुरभि ने हाल ही में एक फोटोशूट करवाया था। जिसमे उनका अंदाज देखते ही बनता है।
इस फोटोशूट के दौरान उन्होंने लाल रंग की साडी पहन रखी थी और उनका यह सिजलिंग लुक लोगो को काफी पसंद आ रहा है। फ़िलहाल सुरभि चंदना स्टार प्लस के सीरियल संजीवनी 2 में काम कर रही है। मगर उनका कहना है कि अगर उन्हें दोबारा तारक मेहता शो में गेस्ट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा, तो वह इस शो दोबारा काम जरूर करना चाहेंगी। दरअसल इसी शो से सुरभि की किस्मत बदल गई थी। जी हां इस शो में काम करने के बाद ही सुरभि को कई दूसरे शोज के ऑफर्स मिलने लगे थे। फ़िलहाल आप तारक मेहता की स्वीटी की खूबसूरत तस्वीरें यहाँ देख सकते है।



