टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला बीते साल एक बेटी की मां बनी थी। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फैमिली और लाडली बेटी के साथ अपना पूरा-परा टाइम बीता रही हैं। रविवार को सुरवीन एकता कपूर के बेटे रवि कपूर के बर्थडे पार्टी में 9 महीने की बेटी ईवा को लेकर पहुंची। सोशल मीडिाय पर ईवा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सुरवीन बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर नहीं करती हैं। बीते दिनों फैंस ने ईवा की एक झलक टीवी ऐड में देखी थी। जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थी।
विज्ञापन के जरिए ईवा कर चुकी है एक्टिंग डेब्यू
दरअसल ईवा ने एक बेबी वेलनेस प्रोडक्ट्स के विज्ञापन के जरिए अपनी एक्टिंग डेब्यू किया था। वीडियो में ईवा मुस्कुरातीं हुईं नजर आई थी। इसके साथ ही ईवा और सुरवीन का प्यार भी वीडियो में साफ तौर से झलका। वहीं सुरवीन ने बेटी के पहले एडवर्टिजमेंट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ईवा मेरी आंखों का एप्पल। वीडियो में सुरवीन की नन्ही परी बेहद ही क्यूट नज़र आई थी उस समय वो पांच महीने की थी जब एक ऐड में नज़र आई थीं।
सुरवीन चावला अब मां बनने के बाद बिल्कुल फिट भी हो गई हैं। सुरवीन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लोगों को लगता है कि मां बनने के बाद महिलाएं काम नहीं कर सकतीं तो ये गलत है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुरवीन ने साल 2015 में ही 28 जुलाई को इटली जा कर बिजनेसमैन अक्षय ठक्कर से शादी कर ली थी। हालांकि पिछले साल ही उन्होनें अपनी इस शादी के बारे में खुलासा किया है। सुरवीन हेट स्टोरी 2 से ज्यादा चर्चा में आई थीं। सुरवीन फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज से मशहूर हुई है और लोग इनकी एक्टिंग पर फिदा है। सुरवीन ने तमिल, तेलुगू, हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं।
बेहद क्यूट हैं सुरवीन चावला की बेटी ईवा - Youth Express
Description
सुरवीन बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ज्यादा शेयर नहीं करती हैं। बीते दिनों फैंस ने ईवा की एक झलक टीवी ऐड में देखी थी। जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थी।