साउथ के इस सुपरस्टार के नाम दर्ज है, सबसे ज्यादा बार फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड

सुपरस्टार

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के नाम सबसे ज्यादा बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब तक के अपने फिल्मी करियर में 5 बार इस पुरस्कार के विजेता रह चुके हैं। इन्होनें साल 2003 में पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। फिल्म का नाम था ओक्काडू, जिसके लिए इन्हें बेस्ट एक्टर तेलुगु मेल के लिए इन्हें पहली बार फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था।

इसके बाद इन्हें साल 2006 में आई फिल्म पोकिरी, साल 2011 में आई फिल्म दूकुडू, साल 2013 में सीथम्मा वकितलो सरिमल्ले चेट्टू आईं फिल्म एवं साल 2015 में सरिमंथुडू आई फिल्म के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था। इस तरह से इन्होनें कुल 5 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

इसके अलावा ये तीन बार इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेटेड भी हुए थे। साल 2001 में आई फिल्म मुरारी, साल 2005 में आईं फिल्म अथाडू एवं साल 2012 में आईं फिल्म बिजनेसमैन के लिए नॉमिनेट हुए थे। महेश बाबू अपने करियर में अब तक 25 फिल्मों में बतौर लीड एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।

फिल्मफेयर पुरस्कार के अलावा इन्हें और भी कई सारे पुरस्कार मिल चुके है। महेश बाबू की इस साल बॉक्स ऑफिस पर महर्षि फिल्म रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अगले साल यानी 2020 में जनवरी माह में इनकी अगली फिल्म रिलीज होने वाली हैं। फिल्म का नाम है सरिलेरु नीकेवरु और ये इनकी 26वी फिल्म होगी।

पहली बार महेश आएँगे इंडियन अर्मी के यूनिफॉर्म में नज़र

सुपरस्टारसुपरस्टार महेश की ये फिल्म ‘सरिलेरु नीकेवरु’ साल 2020 में संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी। अपने फैंस को संक्रांति के मौके पर तोहफा देने के इरादे से महेश बाबू ने ‘सरिलेरु नीकेवरु’ को संक्रांति के दिन रिलीज करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म में महेश बाबू के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नज़र आएंगी। अब तक इस फिल्म के पांच गाने रिलीज किए जा चुके है। सारे ही गाने एक से बढ़कर एक है। इस फिल्म में पहली बार महेश बाबू इंडियन अर्मी के यूनिफॉर्म में नज़र आएंगे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
साउथ के इस सुपरस्टार के नाम दर्ज है, सबसे ज्यादा बार फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड - Youth Express
Article Name
साउथ के इस सुपरस्टार के नाम दर्ज है, सबसे ज्यादा बार फिल्म फेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड - Youth Express
Description
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के नाम सबसे ज्यादा बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। अब तक के अपने फिल्मी करियर में 5 बार इस पुरस्कार के विजेता रह चुके हैं। इन्होनें साल 2003 में पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER