साउथ की रश्मिका मंदाना ने छनकाए घुंगरू, रितिक रोशन को किया ट्वीट और कहा…

ऋतिक बॉलीवुड के सबसे अच्छे डांसरों में से एक माने जाते हैं। रितिक की फैन की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है जो है रश्मिका मंदाना का। रश्मिका मंदाना ने ऋतिक के फेमस गाने घुंगरू पर डांस किया और उस वीडियो को पोस्ट करते हुए ऋतिक को टैग किया।

रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बहुत ही मशहूर एक्टरों में से एक हैं। जिनका एक डांस वीडियो हाल ही में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रश्मिका ने अपने को-एक्टर के साथ ऋतिक की पॉपुलर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वार के फेमस गाने घुंगरू पर अपने कदम थिरकाए हैं और उन की यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दोनों इस वीडियो में रश्मिका और उनके कोस्टार घुंघरू के सिग्नेचर स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार हुए भावुक, कुशल पंजाबी की मौत के बाद कर डाला ये एलान

रश्मिका ने रितिक को टैग करते हुए कहा कि -“आपको ढेर सारा प्यार रितिक सर। पोसितानो से ‘भीष्म’ टीम की ओर से। माफ करें म्यूजिक में सिंक की कमी है।”

जिसके बाद ही रितिक ने भी रश्मिका और उनकी टीम को बधाइयां दी।ऋतिक ने ट्वीट को रीट्वीट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा- ” रश्मिका और नितिन शुक्रिया। भीष्म के लिए शुभकामनाएं। आप लोगों को ढेर सारा प्यार।

यूं तो ऋतिक बहुत फेमस हैं ही लेकिन रितिक की फैन फॉलोइंग से वे और भी फेमस होते हुए नजर आने लगते हैं। रितिक की हालिया में आई फिल्म वार और सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर सबसे हिट रही, और जिसको दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया और फिल्मों की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल कराया।

Oppo A5 2020 क दमदार वेरिएंट हुआ भारत में लांच- जाने ऑफर और कीमत

रितिक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह फिल्म के एक्शन सीक्वेंस से ज्यादा कहानी पर जोर देते हैं कहानी कैसी है इस पर ज्यादा नजर रखते हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER