हाल ही में मुंबई में फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन किया गया था। जिसमे बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे शामिल हुए थे। हालांकि इस अवार्ड फंक्शन के दौरान हर किसी को श्रीदेवी की कमी काफी खल रही रही थी। यही वजह है कि फिल्मफेयर अवार्ड्स के दौरान श्रीदेवी को खास ट्रिब्यूट दिया गया। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि श्रीदेवी की आखिरी फिल्म मॉम थी। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिल चुके है। अब ये बात अलग है कि उन अवार्ड्स को लेने के लिए श्रीदेवी खुद इस दुनिया में मौजूद नहीं थी। गौरतलब है कि अवार्ड्स के दौरान श्रीदेवी को जब ट्रिब्यूट देने की बारी आई तब उनका पूरा परिवार वही स्टेज पर मौजूद था।
कलंक फिल्म में श्रीदेवी की जगह लेने के बाद माधुरी दीक्षित को हुई थी यह परेशानी
जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसको-किसको मिला खिताब…
श्रीदेवी को खास ट्रिब्यूट..
जी हां इस लम्हे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। बता दे कि इन सब में करण जौहर भी जाह्नवी को संभालते हुए नजर आएं थे। वही अगर खबरों की माने तो इस बार श्रीदेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट के अवार्ड से नवाजा गया है। हालांकि इतनी कम उम्र में यह अवार्ड मिलना काफी अटपटा सा लगता है। मगर किस्मत का खेल ऐसा निकला कि श्रीदेवी इतनी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह कर चली गई। यही वजह है कि उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया था। बता दे कि श्रीदेवी का यह अवार्ड जाह्नवी कपूर को दिया गया था। इसके बाद श्रीदेवी की बहुत सी यादों को वहां लोगो के सामने पेश भी किया गया।
कुछ इस तरह से श्रीदेवी को खास ट्रिब्यूट दिया गया। अब जाहिर सी बात है कि ऐसे मोमेंट को देख कर तो कोई भी व्यक्ति इमोशनल हो जाएगा। बता दे कि कपूर परिवार भी इस दौरान काफी इमोशनल हो गया था। यहाँ तक कि वहां मौजूद बॉलीवुड के सभी सितारों की ऑंखें भी नम हो गई थी।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.



