अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने परिवार संग मनाया जन्मदिन

जन्मदिन

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का 28 दिसंबर को बर्थडे था। अंशुला ने अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर मौजूद थे। अंशुला ने एक के बाद एक छह केक काटे। अंशुला के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जन्मदिनजान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्रा स्टेटस पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इसमें अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों जान्हवी, खुशी और अंशुला के साथ मस्ती करते हुए नज़र आए। दूसरी क्लिप में जान्हवी और खुशी बर्थडे गर्ल को केक खिलाती दिख रही हैं। वीडियों में पिता बोनी के साथ संजय कपूर-महीप कपूर बेटी सनाया कपूर भी दिख रहे है

अंशुला ने शुरू किया है एक ऑनलाइन पोर्टल

इस पार्टी में अंशुला के कुछ दोस्त भी नजर आए। बता दें कि अंशुला फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। उन्होनें हाल ही में फैनकाइंड नाम का एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। ये पोर्टल फैंस को उनके फेवरेट स्टार्स से मिलाने का काम करता है। साथ ही इस पोर्टल से आने वाला पैसा चैरिटी को डोनेट किया जाता है।

जन्मदिनपार्टी के दौरान जान्हवी कैमरे के सामने आईं और कहती हैं, मैं आपके लिए कामना करती हूं और मैं आपके लिए तिरुपति जाऊंगी। बता दें कि श्रीदेवी के निधन से पहले अर्जुन उनकी बेटियों जान्हवी और खुशी से ज्यादा बात नहीं करते थे। श्रीदेवी के जाने के बाद उन्होनें अपनी सौतेली बहनों की भी जिम्मेदारी उठा ली।

बोनी कपूर अब अपने चारों बच्चों के साथ रहते हैं और वो खुश हैं कि उनके चारों बच्चे घुल-मिलकर रहते हैं। जान्हवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट हैं। वहीं अर्जुन कपूर की हाल ही में फिल्म पानीपत रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने परिवार संग मनाया जन्मदिन - Youth Express
Article Name
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने परिवार संग मनाया जन्मदिन - Youth Express
Description
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला का 28 दिसंबर को बर्थडे था। अंशुला ने अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर मौजूद थे। अंशुला ने एक के बाद एक छह केक काटे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER