आज 31 दिसंबर 2019 साल का आखरी दिन है. जहा पुराने साल की विदाई हो रही है वही नए साल का स्वागत हो रहा है. ऐसे में एयरटेल अपने यूजर को iPhone 11 Pro Max दे रहा है. भारती एयरटेल एक नए प्रमोशनल इवेंट ‘Airtel Happy Holiday’ की शुरुआत की है. इस एक्टिविटी के तहत एयरटेल यूजर्स को अपने फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स को ‘हैपी हॉलिडे’ विश करना होगा. एयरटेल द्वारा यूजर्स को दूसरे एयरटेल सब्सक्राइबर्स को विश करने पर अलग-अलग तरह के स्टिकर्स जीतने का मौका दिया जा रहा है. जिसमे की आपको एक्ससिटिंग ऑफर्स और गिफ्ट दिए जाएंगे। तो चलिए आपको बता दे आखिर कैसे आप iPhone जित सकते है.
Airtel Happy Holiday में जीते iPhone 11 Pro Max और गिफ्ट:
आपको गिफ्ट जितने के लिए सबसे पहले तो एयरटेल एप्प डाउनलोड करना होगा। एयरटेल द्वारा यूजर्स को दूसरे एयरटेल सब्सक्राइबर्स को विश करने पर अलग-अलग तरह के स्टिकर्स जीतने का मौका दिया जा रहा है. यूजर्स को निश्चित हॉलिडे गिफ्त जीतने के लिए सारे पांच ‘Winter Special Stickers ‘ कलेक्ट करना होंगे. इन पांच स्टिकर्स में एक नॉर्थ स्टार, एक फैंटेसी कपकेक, सैंटा शॉक्स, हॉट चॉकलेट और स्नोवी फ्लेक शामिल हैं. किसी एक फैमिली मेंबर या फ्रेंड को स्टिकर भेजने का मतलब है कि सेंडर और रिसीवर दोनों को ही स्टिकर मिलेगा. यूजर्स इस कॉन्टेस्ट में iPhone 11 Pro Max तक जीत सकते हैं.
बता दे, एयरटेल ऐप में ऑफर कार्ड्स में स्क्रोल कर ‘Airtel Happy Holiday’ सेक्शन को ऐक्सेस कर सकते हैं. यहां यूजर्स को सारे पांच स्टिकर्स कलेक्ट करने के बाद एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा. इस स्क्रैच कार्ड से यूजर्स को लाखों के इनाम जीतने का मौका मिलेगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके लिए यूजर्स को अपने एंड्रॉयड डिवाइस में एयरटेल ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत होगी. बता दे की ये इवेंट ios यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. ये एक्टिविटी 7 जनवरी, 2020 तक जारी है.
New Year’s Resolutions that you should take to make this year great
साथ ही साथ ने ये भी जानकारी दी है कि ये रिवॉर्ड्स एयरटेल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सारी सेवाओं के लिए वैलिड है. यहां जारी बैनर में लिखा गया है कि यूजर्स को Apple iPhone 11 Pro Max और स्मार्ट TV तक जीतने का मौका मिलेगा. एयरटेल ने ये भी कहा है कि यूजर्स विंटर स्पेशल स्टिकर्स को शेयर करने के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर और SMS का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने ये भी साफ किया है कि यूजर्स स्टिकर्स जीतने के लिए अलग-अलग यूजर्स को स्टिकर्स सेंड करना होगा.
अगर एयरटेल यूजर्स ने एयरटेल ऐप नहीं इंस्टॉल किया होगा तो भेजा गया लिंक उन्हें गूगल प्ले स्टोर में रिडायरेक्ट कर देगा. Airtel Happy Holiday कॉन्टेस्ट के सभी विनर्स को अवॉर्ड जीतने के 72 घंटों के भीतर ही नोटिफाई कर दिया जाएगा. अगर एयरटेल विनर को कोई अवॉर्ड भेजना चाहे तो उन्हें अपना एड्रेस कंफर्म करना होगा. अगर यूजर्स कोई वाउचर जीतते हैं तो उन्हें 72 घंटों के भीतर इसे SMS के जरिए भेज दिया जाएगा.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.



