सुनील शेट्टी ने सलमान खान कि जमकर करीं तारीफ

तारीफ

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। 90 के दशक से लेकर अभी तक इन्होनें कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि पहले के मुकाबले इन्होनें फिल्में करना काफी कम कर दिया है। लेकिन अब भी छोटे-छोटे रोल में नज़र आते रहते हैं। कुछ समय पहले ही इन्हें कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म पहलवान में देखा गया था।

आपको बता दें, हाल ही में सुनील शेट्टी को उनकी आने वाली फिल्म दरबार के प्रमोशन में देखा गया था। ये एक तमिल फिल्म है, जिसमे रजनीकांत लीड रोल निभा रहे हैं। सुनील शेट्टी इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म तमिल के साथ-साथ तेलुगू और हिंदी में भी आने वाली 10 जनवरी को रिलीज की जाएगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होनें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बारे में खूब बातें की और उनकी जमकर तारीफ की।

सुनील शेट्टी ने बताया, सलमान और मैं हर दो महीने में जरूर मिलते हैं। मैनें हमेशा कहा है कि सलमान अच्छे बच्चों में से एक हैं। आज लोग इन बातों को खुद अनुभव करते हैं और खुद देखते भी हैं। वो हमेशा दूसरों के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं। इंडस्ट्री में एक ही शख्स है जो दूसरों के इल्जाम अपने सिर ले लेता है और वो सलमान खान है।

सलमान की तारीफ में सुनील आगे कहते है..

सुनील शेट्टी ने सलमान की तारीफ करते हुए आगे बताया, सलमान आज भी एक बेडरूम अपॉर्टमेंट में रहते हैं। वो ऐसे शख्स हैं जिन्हें आज भी इस बात से सुकून मिलता है कि उनके मम्मा-पापा ऊपर के फ्लोर पर रह रहे हैं। साथ ही उनके ड्राइवर से लेकर मेकअप मैन तक सब वही हैं। यही वजह है कि उन पर हमेशा ही सभी का आशीर्वाद बना रहता है।

तारीफआपको बता दें, सलमान खान ने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को अपनी फिल्म हीरो में लॉन्च किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल पाई लेकिन एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें काफी पहचान मिली है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
सुनील शेट्टी ने सलमान खान कि जमकर करीं तारीफ - Youth Express
Article Name
सुनील शेट्टी ने सलमान खान कि जमकर करीं तारीफ - Youth Express
Description
सुनील शेट्टी ने सलमान की तारीफ करते हुए आगे बताया, सलमान आज भी एक बेडरूम अपॉर्टमेंट में रहते हैं। वो ऐसे शख्स हैं जिन्हें आज भी इस बात से सुकून मिलता है कि उनके
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER