कंगना की बहन पर हुआ था एसिड अटैक, छपाक ट्रेलर देख दीपिका को दिया धन्यवाद

छपाक

दीपिका पादुकोण और छपाक की टीम को फिल्म की शुरुआत से ही सराहना मिल रही है। इसके ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसकी तारीफ करने वालों की लिस्ट में और इजाफा हुआ है। कंगना ने दीपिका और फिल्म के सपोर्ट में वीडियो जारी कर समर्थन किया है। वीडियो में कंगना ने दीपिका की तारीफ की और ऐसे विषय पर फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

आपको बता दें, कंगना की बहन रंगोली एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। एक लव प्रपोजल ठुकराने की वजह से उन पर एसिड फेंका गया था। कंगना ने एसिड हिंसा जैसे बड़े मुद्दे पर दीपिका जैसी स्टार के फिल्म बनाने की खुशी को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया। रंगोली ने कंगना के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, दर्द अभी भी झुलस रहा है। हमारे परिवार की तरफ से #छपाक की पूरी टीम को धन्यवाद! ये एक ऐसी कहानी है, जिसे सबको बताया जाना चाहिए।

ट्रेलर देख बहन के हादसे की याद आई

छपाकवीडियो में कंगना कह रही हैं कि छपाक के ट्रेलर ने उन्हें उनकी बहन रंगोली पर हुए हमले की याद दिला दी। हाल ही में मैनें फिल्म छपाक का ट्रेलर देखा और मुझे वो ट्रेलर देखने के बाद अपनी बहन रंगोली के साथ हुए हादसे की याद आ गयी।

आगे बात करते हुए उन्होनें बताया कि कैसे रंगोली उन्हें आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर करती हैं। कंगना ने अपने परिवार और रंगोली की ओर से दीपिका को धन्यवाद दिया और एसिड हिंसा की निंदा की। उन्होनें कहा, आज मैं और मेरा परिवार दीपिक पादुकोण और मेघना गुलज़ार को धन्यवाद करता है कि उन्होनें इस मुद्दे पर फिल्म बनाई, ताकि इससे जूझ रहे उन जांबाज लोगों को हिम्मत मिले, जो अपनी जिंदगी से हार मान बैठे हैं। इस फिल्म से उन दरिंदों के मुंह पर चांटा पड़ा है, जो अपनी हरकतों में तो कामयाब हो गए लेकिन अपने इरादों में नहीं। जिस चेहरे को बिगाड़ कर उन्होनें किसी की हिम्मत को तोड़ दिया था, आज इस फिल्म से वो हर चेहर खिल उठेगा और जीत जाएगी उनके जज़्बों की खूबसूरती, आशा करती हूं इस नववर्ष में तेज़ाब पर पंगा हो, ताकि ये देस एसिड अटैक फ्री हो सके।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
कंगना की बहन पर हुआ था एसिड अटैक, छपाक ट्रेलर देख दीपिका को दिया धन्यवाद - Youth Express
Article Name
कंगना की बहन पर हुआ था एसिड अटैक, छपाक ट्रेलर देख दीपिका को दिया धन्यवाद - Youth Express
Description
कंगना कह रही हैं कि छपाक के ट्रेलर ने उन्हें उनकी बहन रंगोली पर हुए हमले की याद दिला दी। हाल ही में मैनें फिल्म छपाक का ट्रेलर देखा और मुझे वो ट्रेलर देखने के बाद अपनी बहन रंगोली के साथ
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER