इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट का हुआ निधन

पर्दे

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर हैं। अनुष्का के मेकअप आर्टिस्ट सुबु का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। सुबु का निधन किस वजह से हुआ इस बात की जानकारी नहीं है। सुबु अनुष्का के बेहद करीब थे। सुबु के जाने के बाद अनुष्का ने भावुक पोस्ट भी लिखा और कई तस्वीरें भी साझा की हैं।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा…

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, वो दयालु, शानदार और अच्छे इंसान थे। सुबु दुनिया के बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट थे। वो हमेशा मेरा अच्छा मेकअप करके मुझे और भी सुंदर बनाते थे। उनके सभी अच्छे कामों को हमेशा याद किया जाएगा। दुनिया से एक अच्छे इंसान, भाई और बेटे ने अलविदा कह दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

निधनअनुष्का ने सुबु के साथ अपनी कई तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का और सुबु के बीच बॉन्ड साफ नज़र आ रहा है। अनुष्का के इस पोस्ट पर सिनेमाजगत के कई सितारे नम आंखों से सुबु को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर ने भी सुबु को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। करण ने लिखा, वो बहुत दयालु और अच्छे इंसान थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। काजल अग्रवाल ने भी आरआईपी लिखा। आपको बता दें, इस साल कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन सितारों में विजू खोटे, वीरू देवगन, बाल कलाकर शिवलेख सिंह का नाम भी शामिल है।

वहीं अगर बात करें अनुष्का के वर्कफ्रंट की, तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म थी जीरो, जिसमें उनके साथ कटरीना और शाहरुख नज़र आएं थे। और उनकी आने वाली फिल्म है सत्ते पे सत्ता कि रीमेक जिसमें उनके साथ ऋतिक रौशन और क्रीति सेनन अहम भूमिका में नज़र आएंगे। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहीं हैं फराहा खान।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट का हुआ निधन - Youth Express
Article Name
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के मेकअप आर्टिस्ट का हुआ निधन - Youth Express
Description
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर हैं। अनुष्का के मेकअप आर्टिस्ट सुबु का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER