सलमान खान की भांजी से मिलने से पहले खुद सलमान और सब को लेनी पड़ती है इस शख्स की इजाजत

बॉलीवुड गलियारों की ताजा खबर ये है कि सलमान खान की बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। आप सोच रहे होंगे कि ये खबर तो थोड़ी पुरानी है। जी हां आप एकदम सही सोच रहे है। अरे भई ताजा खबर बताने से पहले उससे संबंधित बातों को दोहराना भी बहुत जरूरी होती है। दरअसल आज जिस बारे में हम बात करने वाले है वो सलमान खान की भांजी से ही संबंधित है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि सलमान की बहन अर्पिता की बेटी से मिलने के लिए हर किसी को इस शख्स की इजाजत लेनी पड़ती है। यानि अगर खुद सलमान खान को भी आयत से मिलना हो तो उन्हें इस जनाब की इजाजत लेनी पड़ती है।

सलमान खान की भांजी

सलमान खान की भांजी से मिलने से पहले लेनी पड़ती है इस शख्स की इजाजत.. 

गौरतलब है कि यह जनाब कोई और नहीं बल्कि आयत के बड़े भाई आहिल है। जो अर्पिता के बड़े बेटे है। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको बता दे कि आहिल अपने मामा सलमान के काफी करीब है और सलमान भी आहिल से काफी प्यार करते है। यहाँ तक कि सलमान के माता पिता के बाद केवल आहिल ही है जो उन पर हाथ तक उठा सकते है। इसके इलावा आयुष शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि आयत के जन्म से पहले आहिल को यह लग रहा था कि नयी बेबी का साइज भी उसके जितना ही होगा। ऐसे में वह उस बेबी के साथ खेल पायेगा।

मगर जब आहिल ने पहली बार आयत को देखा तो उसने कहा कि यह तो छोटी सी गुड़िया है। बस तभी से आहिल बड़ा भाई होने की भूमिका बखूबी निभा रहे है। इसके साथ ही आयुष शर्मा ने बताया कि आहिल अभी तीन साल का है और वह अपनी बहन का नाम ठीक से नहीं बोल पाता। जी हां वह आयत को हयात कह कर बुलाता है। इसके बाद आयुष ने बताया कि आयत से मिलने के लिए हर किसी को आहिल की इजाजत लेनी पड़ती है, फिर भले ही वो उसके मामू ही क्यों न हो। यानि सलमान खान की भांजी अभी से सब की लाड़ली बन चुकी है।

Summary
सलमान खान की भांजी से मिलने से पहले खुद सलमान और सब को लेनी पड़ती है इस शख्स की इजाजत Youth Express
Article Name
सलमान खान की भांजी से मिलने से पहले खुद सलमान और सब को लेनी पड़ती है इस शख्स की इजाजत Youth Express
Description
बॉलीवुड गलियारों की ताजा खबर ये है कि सलमान खान की बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। आप सोच रहे होंगे कि ये खबर तो थोड़ी पुरानी है। जी हां आप एकदम सही सोच रहे है। अरे भई ताजा खबर बताने से पहले उससे संबंधित बातों को दोहराना भी बहुत जरूरी होती है। दरअसल आज जिस बारे में हम बात करने वाले है वो सलमान खान की भांजी से ही संबंधित है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि सलमान की बहन अर्पिता की बेटी से मिलने के लिए हर किसी को इस शख्स की इजाजत लेनी पड़ती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER