इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है। तो ऐसे में अक्सर लोगो का गर्मियों में कुछ ठंडा पीने का मन करता है। वहीं, गर्मी में खस का शर्बत एक सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। आपको बता दें कि खस में भरपूर मात्रा में आयरन, मैंगजीन, विटामिन बी 6 जैसे तत्व पाए जाते है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा होता है। क्या आपको ये पता है कि खस का शर्बत ब्लड को साफ रखने के साथ-साथ आपको एनर्जी से भरपूर रखता हैं। वहीं, इसके साथ ही चंदन की तरह खुशबू देने वाली ये जड़ आपके शरीर को ठंडक भी प्रदान करने का काम करती है।
इस विधि से बना सकते है खस का शर्बत
- 2 कप पानी
- 1 चम्मच खस एसेंस
- 3 कप चीनी
- थोड़ा सा हरा कलर
ये है बनाने की विधि
सबसे पहले आपको एक पैन गैस में चढ़ाना है फिर उसमें चीनी और पानी डालकर धीमी धीमी आंच पर चाशनी पकाएं। इसके लिए इसे बीच-बीच में धीरे-धीरे चलाते रहें। जब ये चासनी एक तार बनकर तैयार हो जाए तो इसमें हरा अब इसमें हरा रंग और खस एंसेस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। जिससे आपका खस का लिक्विड तैयार हो जाएगा।
बोतल में बनाकर रख ले लिक्विड
फिर इसके बाद अब गैंस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने के बाद इसे साफ एयरटाइट बोतल में भरकर रख लें। आपका खस का शर्बत बनकर तैयार है। फिर आप जब चाहे आपका मन करें आप थोड़ा सा लिक्विड लेकर आप शर्बत बना सकते है। आपको बता दें कि खस का शर्बत गर्मी के दिनों में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। जो स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है। वहीं, इसका टेस्ट एक प्रकार से जब हमारी जुबान पर जाता है तो एक अलग प्रकार का स्वाद महसूस होता है। जो हमारी सेहत को भी लाभ पहुंचाता है।


