अक्सर हम देखते है कि ड्राइफूट चाहे जो भी हो वह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए प्रतिदिन नियमित रुप से ड्राइफ्रूट का सेवन करना लाभदायक होता है। आपको बता दें कि ड्राइफ्रूट में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है। तो ऐसे में आज हम एक ऐसे ड्राइफूट की बात करने जा रहे है चिरौंजी की जो दिखने में छोटी होती है लेकिन इसके बहुत से फायदे होते है।
लोग स्वास्थ्य को लेकर रहते है परेशान
आज कल लोग ज्यातर बाहर का खाना खाने की वजह से स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहते है और कई लोग तो कम उम्र में ही अल्सर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार बनने लगते है लेकिन अगर आप नियमित रुप से चिरौंजी का सेवन कर रहे है तो इससे आपको अल्सर की समस्या सही हो जाएगी और आपको आराम लगने लगेगा।
घाव को भी भरने में होती है फायदेमंद
वहीं, अगर आपके शरीर में कहीं चोट लग गई है और आप चाह रहे है कि जल्द से जल्द वह घाव भार जाए। तो इसके लिए चिरौंजी को थोडे से दूध के साथ पीसकर इसे अपने अपने घाव पर लगा लें आप कुछ ही दिनों में देखेंगे कि आपका घाव धीरे-धीरे भरने लगेगा। हालांकि, चिरौंजी बहुत सी बीमारियों के लिए भी फायदेमंद होती है। उनके लिए भी चिरौजी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है इसके लिए आप नियमित रुप से दूध में चिरौंजी डालकर इसका सेवन करें ऐसा करने से आपकी कमजोरी दूर हो जाएगी और आप हल्का महसूस करेंगे।
खास बात
आपको बता दें कि चिरौंजी का उपयोग बहुत सी मिठाईयों को भी बनाने में किया जाता है। जो हर प्रकार से फायदेमंद होती है। यह दिखने में तो छोटी दाने की तरह होती है लेकिन इसके कई गुण भी होते है। हमारे यहां तो भारतीय व्यंजन में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।


