हर बार की तरह इस बार भी केबीसी के 13 वें सीजन आ रहा है। तो ऐसे में शो की मेजबानी करने के लिए बॉलीवुड के स्टार अमिताभ बच्चन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि बहुत जल्द ही टेलीवीजन पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का आगाज होने वाला है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर केबीसी का प्रोमो शेयर कर दिया है। हालांकि, अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता की वजह सिर्फ उनकी फिल्में ही नहीं हैं। इसमें उनके टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है।
इस दिन से शुरू होगा टेलीकास्ट
दरअसल, केबीसी का नया सीजन 23 अगस्त से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट शुरू हो जाएगा। बता दें कि केबीसी वीक हर बार की तरह अबकी बार भी ठीक पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे तक ही सोनी टेलीवीजन पर प्रसारित किया जाएगा। जहां शो का नया प्रोमो सामने आ गया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। प्रोमो का जो पार्ट शेयर किया है, वह शो का तीसरा पार्ट है।
शो के शुरू हुए हो रहे 21 साल
वहीं, प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि पार्ट एक और दो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। अब हम आपके लिए तीसरा पार्ट का फाइन सीरीज शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति ने अपनी यात्रा के 21 साल पूरे कर रहा है। यह शो पहली बार वर्ष 2000 में स्टार प्लस पर सबसे पहले प्रसारित किया गया था। जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया था।
मध्यप्रदेश मे हुई है शूटिंग
बता दें कि केबीसी के प्रमोशन के लिए विशेषतौर पर बनाई गई ‘सम्मान’ की शूटिंग मध्यप्रदेश में हुई है। इस फिल्म में एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। शो मेकर्स ने केबीसी को हर आम इंसान की जिंदगी से करीब लाने के लिए ये प्रोमो तैयार किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें लोकल टैलेंटेड लोगों को एक्टिंग करने का मौका भी दिया गया है।
Summary
Article Name
जल्द टेलीवीजन पर दर्शकों के समक्ष आ रहा केबीसी का 13 वाँं सीजन
Description
हर बार की तरह इस बार भी केबीसी के 13 वें सीजन आ रहा है। तो ऐसे में शो की मेजबानी करने के लिए बॉलीवुड के स्टार अमिताभ बच्चन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।