नेहा कक्कड़ का करारा जवाब, एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश को दी चेतावनी

बॉलीवुड की ट्रेंडिंग सिंगर नेहा कक्क्ड़ आज कल अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से कम और पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि नेहा कक्क्ड़ और हिमांश कोहली का ब्रेकअप कई महीने पहले ही हो चुका है। यहाँ तक कि लोग इस बात को भूल भी गए थे। मगर अब जो अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए नेहा कक्कड़ का करारा जवाब सामने आया है, उस जवाब ने सब कुछ साफ कर दिया है। दरअसल इन दोनों के बीच सोशल मीडिया पर ही जंग शुरू हो चुकी है। तो ऐसे में नेहा ने हिमांश कोहली को जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का ही सहारा लिया है। गौरतलब है कि इतने महीने बीत जाने के बाद हिमांश कोहली ने अपने ब्रेकअप को लेकर काफी कुछ कह दिया था।

नेहा कक्कड़ का करारा जवाब

नेहा कक्कड़ का करारा जवाब.. 

इस बारे में बात करते हुए हिमांश ने बताया कि ब्रेकअप करने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया था, लेकिन फिर भी इस कहानी में उन्हें विलेन बना दिया गया। यही वजह है कि हिमांश कोहली की ऐसी सफाई सुन कर नेहा कक्कड़ को भी गुस्सा आ गया। बता दे कि नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है, जिसमें वह अपनी भांजी के साथ खेलते हुए नजर आ रही है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस पोस्ट के कैप्शन में नेहा ने लिखा है कि भगवान् की दया से उनके पास वो सब कुछ है, जो सभी को जीवन में चाहिए होता है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि यह उनकी लाइफ का बेहतरीन दौर है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि ये सब उन्हें उनके अच्छे कर्मों की वजह से मिला है।

https://www.instagram.com/p/B8slasBnWMB/?utm_source=ig_web_copy_link

इसके इलावा नेहा ने कहा कि जो लोग उनके बारे में बुरा बोलते है, वो नकली है और उनसे जलते है। इसलिए वे लोग प्रसिद्ध होने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल न करे। पहले भी इस्तेमाल किया था और अब भी कर रहे है। यहाँ तक कि नेहा ने ये भी कह दिया कि अपने काम से प्रसिद्ध बनो, मेरे नाम से नहीं। इसके इलावा नेहा ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर उन्होंने अपना मुँह खोला तो मम्मी, पापा और बहन सब के काम के बारे में बता दूंगी। उन्होंने क्या किया है और मुझे क्या कहा है, सब बता दूंगी। बहरहाल नेहा कक्कड़ का करारा जवाब आप खुद यहाँ पढ़ सकते है। वैसे नेहा का यह पोस्ट देखने के बाद तो यही लग रहा है कि उन्होंने हिमांश कोहली के प्रति जितनी भी भड़ास थी, वो सब यहाँ निकाल दी।

Summary
नेहा कक्कड़ का करारा जवाब, एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश को दी चेतावनी  Youth Express
Article Name
नेहा कक्कड़ का करारा जवाब, एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश को दी चेतावनी Youth Express
Description
बॉलीवुड की ट्रेंडिंग सिंगर नेहा कक्क्ड़ आज कल अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से कम और पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि नेहा कक्क्ड़ और हिमांश कोहली का ब्रेकअप कई महीने पहले ही हो चुका है। यहाँ तक कि लोग इस बात को भूल भी गए थे। मगर अब जो अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए नेहा कक्कड़ का करारा जवाब सामने आया है, उस जवाब ने सब कुछ साफ कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER