अब जब करीब साढ़े चार महीने बाद बिग बॉस सीजन 13 का लम्बा सफर खत्म हो चुका है, तो हर कोई मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। खास करके वो कंटेस्टेंट्स जो इतने लम्बे समय तक बिग बॉस के घर में रहे है। बता दे कि शो खत्म होने के बाद अपने घर में काँटा गर्ल ने की पार्टी और सभी कंटेस्टेंट्स ने भी उनका साथ दिया। इस पार्टी में आरती सिंह, माहिरा शर्मा, शेफाली बग्गा, विशाल सिंह, हिमांशी खुराना और मधुरिमा तुली भी नजर आएं। जी हां कुल मिला कर इन सब ने खूब मस्ती की। यहाँ गौर करने वाली बात ये थी कि इतनी भयानक लड़ाई होने के बाद भी विशाल और मधुरिमा दोबारा एक साथ हसंते नाचते हुए नजर आ रहे थे।
काँटा गर्ल ने की पार्टी..
इस ग्रैंड पार्टी की तस्वीरें शेफाली जरीवाला ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो लोगों को खूब पसंद आ रही है और वायरल भी हो रही है। इससे पहले आसिम रियाज और रश्मि देसाई ने भी पार्टी की थी। मगर उस दौरान बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स उनकी पार्टी में मौजूद नहीं थे, लेकिन इस पार्टी में बिग बॉस के कई सारे कंटेस्टेंट्स नजर आएं। अब जाहिर सी बात है कि बिग बॉस के घर में ये सभी बहुत ही तनाव भरे माहौल में रह रहे थे। तो ऐसे में खुद को रिलेक्स करने के लिए एक पार्टी करना तो जरूरी था।
https://www.instagram.com/p/B8q4OpyH4ep/
गौरतलब है कि यह ग्रैंड पार्टी शेफाली जरीवाला ने अपने ही घर में रखी थी और बिग बॉस के शो के दौरान जिन लोगों से शेफाली का झगड़ा हुआ था, वे भी इस पार्टी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे थे। बता दे कि हम यहाँ विशाल और शेफाली की लड़ाई की बात कर रहे है। हालांकि इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान विशाल और मधुरिमा ने ही अपनी तरफ खींचा। फ़िलहाल तो अपने घर में जो काँटा गर्ल ने की पार्टी उससे बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट्स दोबारा नार्मल हो चुके है और फिर से कुछ नया काम करने की तैयारी कर रहे है।


