83 फिल्म में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने, शार्ट हेयर में लग रही है रोमी भाटिया

ये तो सब को मालूम है कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी कई वजहें है। जी हां इसकी सबसे पहली वजह तो ये है कि इस फिल्म में शादी के बाद रणवीर और दीपिका पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इसके इलावा फिल्म में रणवीर और दीपिका दोनों का ही लुक काफी अलग नजर आ रहा है। बता दे कि 83 फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस यानि कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रूप में नजर आने वाली है। यहाँ तक कि रोमी भाटिया जैसा दिखने के लिए दीपिका ने शार्ट हेयर लुक भी अपना लिया है।

83 फिल्म में दीपिका पादुकोण

83 फिल्म में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक.. 

दरअसल यह फिल्म कपिल देव के जीवन पर आधारित होगी। तो ऐसे में केवल क्रिकेट को ही नहीं बल्कि कपिल देव की निजी जिंदगी को भी इसमें काफी महत्व दिया गया है। हालांकि कपिल देव पर आधारित होने के कारण इसमें क्रिकेट की झलक ज्यादा दिखाई देगी। यानि इस फिल्म में दीपिका का किरदार ज्यादा बड़ा नहीं होगा, लेकिन महत्वपूर्ण जरूर होगा। फ़िलहाल दीपिका पादुकोण का इस फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

https://www.instagram.com/p/B8u7sYPDw20/

https://www.instagram.com/p/B8u7p-ajVLO/

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि रोमी भाटिया बनी दीपिका पादुकोण कम रोल मिलने के बावजूद भी अपने लुक से इस फिल्म में अपने पति रणवीर सिंह को बराबर की टक्कर दे रही है। अब वो तो जब फिल्म सामने आएगी, तो आपको खुद बखुद पता चल ही जाएगा। गौरतलब है कि 83 फिल्म में दीपिका पादुकोण अपने किरदार को लेकर उतनी ही उत्साहित है, जितनी बाकी फिल्मों में नजर आती है। भले ही इस फिल्म में हीरो का रोल मुख्य हो लेकिन फिर भी अपनी हीरोइन के बिना तो हर हीरो अधूरा ही रहता है। दोस्तों आपको इस फिल्म में दीपिका का लुक कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
83 फिल्म में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने, शार्ट हेयर में लग रही है रोमी भाटिया  Youth Express
Article Name
83 फिल्म में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आया सामने, शार्ट हेयर में लग रही है रोमी भाटिया Youth Express
Description
ये तो सब को मालूम है कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 आज कल खूब सुर्खियां बटोर रही है। इसकी कई वजहें है। जी हां इसकी सबसे पहली वजह तो ये है कि इस फिल्म में शादी के बाद रणवीर और दीपिका पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इसके इलावा फिल्म में रणवीर और दीपिका दोनों का ही लुक काफी अलग नजर आ रहा है। बता दे कि 83 फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस यानि कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के रूप में नजर आने वाली है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER