टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला इस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के काफी खिलाफ नजर आ रहे है। दरअसल प्रिंस नरूला भी सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनने से खुश नहीं है। वो इसलिए क्यूकि वह शुरुआत से ही आसिम रियाज का समर्थन करते आ रहे है। तो ऐसे में सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनने के बाद सिद्धार्थ पर प्रिंस नरूला ने साधा निशाना और कह दी इतनी बड़ी बात। अब ये तो सब को मालूम ही है कि सोशल मीडिया पर किस तरह से कलर्स चैनल और सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रोल किया जा रहा है। इस दौरान किसी ने चैनल और शो के विनर के फिक्स्ड होने की बात कही है। तो किसी ने जनता का विजेता आसिम रियाज को घोषित किया है।
प्रिंस नरूला ने साधा निशाना..
बहरहाल इसी बीच प्रिंस नरूला ने भी सिद्धार्थ शुक्ला की चुटकी ली है। जी हां उन्होंने ट्वीट करके साफ तौर पर यह लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला आपने ट्रॉफी तो जीत ली, लेकिन इज्जत नहीं जीत पाएं। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा प्रिंस नरूला ने यह भी लिखा है कि इस बार शो में गुस्से और गाली गलोच को बढ़ावा दिया गया है। अगर आसिम रियाज झगड़ा करते समय अपनी आवाज ऊँची कर लेते थे। तो सिद्धार्थ शुक्ला भी कुछ कम नहीं थे। वह भी शो में हमेशा चीखते हुए ही नजर आएं है, लेकिन वो चीज शो के मेकर्स को नहीं दिखी। जी हां प्रिंस नरूला का कहना है कि शो में जो लड़ेगा, ट्रॉफी उसी को मिलेगी।
https://twitter.com/imprincenarula/status/1229041107809505281?s=20
https://twitter.com/imprincenarula/status/1229011059870224384?s=20
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जब से सिद्धार्थ शुक्ला विनर बने है, तब से उन्हें बधाईयां कम और ट्रोल ज्यादा किया जा रहा है। जो कि काफी हद तक सही भी है। अब ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि शो के मेकर्स ने शुरुआत से ही शुक्ला जी का पक्ष लिया है। यानि जो सिद्धार्थ पर प्रिंस नरूला ने साधा निशाना, तो इसमें उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा। दोस्तों आपको क्या लगता है कि क्या सच में सिद्धार्थ शुक्ला इस शो को जीतने के लायक थे या नहीं, अपनी राय हमें जरूर बताईयेगा।


