ये तो सब जानते है कि देओल परिवार की नयी पीढ़ी यानि करन देओल बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुके है। हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म को लेकर दर्शको की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मगर सनी देओल के बेटे की डेब्यू फिल्म को लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने भी अलग अलग रिएक्शन दिए है। गौरतलब है कि बॉलीवुड कलाकारों ने ट्वीट करके करन देओल की डेब्यू फिल्म की खूब तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने करन देओल को शुभकामनायें भी दी है।
सनी देओल के बेटे की डेब्यू फिल्म को लेकर बॉलीवुड कलाकारों का रिएक्शन..
बहरहाल इस लिस्ट में करन देओल के फेवरेट एक्टर अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। इसके इलावा शाहरुख़ खान, सलमान खान, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा आदि सब कलाकारों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फ़िलहाल आप इन सब कलाकारों के ट्वीट यहाँ देख सकते है। वही अगर हम करन देओल की फिल्म की बात करे तो उनकी पहली फिल्म पल पल दिल के पास दर्शको को काफी हद तक पसंद आ रही है। इस फिल्म में पहले प्यार की कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। अब यूँ तो दर्शको ने इस फिल्म को सुपरहिट न कह कर केवल हिट फिल्म का ही ख़िताब दिया है। मगर फिर भी हम उम्मीद करते है कि करन देओल की अगली फिल्म जरूर सुपरहिट साबित होगी।
Recreating the magic of first love…looks beautifully shot! Congratulations @iamsunnydeol for #PalPalDilKePaas and wishing Karan all the very best! The legacy definitely continues 🙂https://t.co/MQAby8pOED
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 5, 2019
Extending a warm welcome to the 3rd generation of the Deol family… Loads of love & luck to #KaranDeol as you take the legacy forward, & to you, #SahherBambba for #PalPalDilKePaas. May this be the start of something bright and beautiful ♥ Big hug to @iamsunnydeol 🤗 love always https://t.co/JcjZknKUwQ
— PRIYANKA (@priyankachopra) August 5, 2019
Best wishes Karan. . Welcome to the Indian film industry with ‘pal pal dil ke paas’ @iamsunnydeol #KaranDeol https://t.co/lR1r31tUhG
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) August 5, 2019
What an exciting teaser! Wishing Karan and Sahher all the best with this beautiful film. @iamsunnydeol has made this with all his heart and soul… Love to the team! #PalPalDilKePass https://t.co/Ig0Ksdgg4f
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 5, 2019
वैसे हम तो करन देओल से यही कहना चाहेंगे कि जिस तरह से उनके दादा जी और उनके पिता ने बॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमाया है। ठीक वैसे ही वो भी बॉलीवुड की दुनिया में अपना खूब नाम कमाएं। फ़िलहाल तो अभी ये उनके करियर की शुरुआत है, लेकिन इसके बाद उनका करियर कौन सा नया मोड़ लेगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि सनी देओल के बेटे की पहली फिल्म को लेकर बॉलीवुड कलाकारों ने काफी अच्छे रिएक्शन ही दिए है। दोस्तों आपको यह फिल्म कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


