इसी महीने 27 तारीख को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज में करीना कपर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले है। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इस फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रही हैं। अब पहली बार फिल्म गुड न्यूज की तीसरी हीरोइन की एंट्री हुई। अब तक अक्षय, करीना, कियारा और दिलजीत इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहें थे। मगर बीते दिन पहली बार इस फिल्म की तीसरी हीरोइन फिल्म का प्रमोशन करती हुई नज़र आईं।
आपको बता दे कि उस एक्ट्रेस का नाम अंजना सुखानी है जो इस फिल्म में अभिनय करती हुई नज़र आने वाली है। बीते दिन अंजना भी अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज का प्रमोशन कर रहीं थीं। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में अंजना अक्षय कुमार कि बेहन का किरदार निभा रहीं हैं।
अंजना सुखानी के बारे में बता दे कि वो साल 2005 से एक्टिंग में सक्रिय है। उन्होनें हिंदी फिल्मों के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। 41 वर्षीय ये अभिनेत्री अब अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो गई है।
गुड न्यूज कि ये तीसरी हीरोइन ने एक किताब भी लिखी है
अंजना सुखानी ने एक किताब भी लिखीं हैं। वो किताब घर के बजट के प्रबंधन के तरीकों के बारें में हैं। अपनी किताब के बारें में अंजना कहतीं हैं, ‘इसका नाम ‘हिसाब किताब’ है और यह मेरे स्वयं के अनुभवों पर आधारित है।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे हमेशा यह महसूस हुआ है कि घर का बजट बनाने में महिलाओं को जितना श्रेय दिया जाता है, वे उससे अधिक कुशल हैं। अनुभवों से पता चलता है कि पुरुष अधिक खर्च करते हैं, जबकि महिलाएं रसोईघर और घर के खर्चों में लगने वाले एक-एक पैसे का हिसाब रखती हैं।’’ यह किताब महिलाओं को घरेलू बजट की गतिशीलता की जानकारी देगी।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


